लाइव न्यूज़ :

सर्दियों के रोग अस्थमा, एलर्जी, सर्दी, खांसी, जुकाम, कब्ज, गले के दर्द का रामबाण इलाज है गुड़, ऐसे खायें

By उस्मान | Updated: November 18, 2018 07:36 IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर तथा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान सर्दी, खांसी, एलर्जी और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर तथा कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी संबंधी बीमारी में गुड़ का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुड़ पाचन के लिए भी बेहतर चीज है। एक्सपर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति रोजाना 5 से 10 ग्राम गुड़ खा सकता है। चलिए जानते हैं सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे।

1) खांसी और जुकाम से मिलती है राहतसर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम आम समस्या है। इन रोगों से आपका रोजाना का कामकाज प्रभावित होता है। इनसे राहत पाने के लिए आपको गुड़ खा सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में ठंड के दिनों में इसका रोज सेवन करने से खांसी और जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।

2) ब्लड फ्लो में होता है सुधारसर्दी के मौसम में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जिससे आपको दिल संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने से भी ब्लड फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में सर्दी में गुड़ के नियमित सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है। 

3) गले और फेफड़े के संक्रमण से बचाता है गुड़ठंड के मौसम में गला सबसे अधिक प्रभावित होता है। इसके अलावा ठंडी हवाओं की वजह से फेफड़ों में संक्रमण का भी खतरा होता है। इन दिनों कुछ शहरों में हवा जहरीली बनी हुई है जिसके वजह से गले और फेफड़ों की शिकायतें बढ़ रही हैं। इनसे आपको बचाने के लिए गुड़ बेहद मददगार साबित होता है।

4) पाचन रहता है दुरुस्तसर्दियों में अधिक खाने और जंक फूड का सेवन बढ़ाने से लोगों का पाचन तंत्र हमेशा खराब रहता है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए गुड़ रामबाण की तरह है। भोजन करने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

5) नहीं होगी खून की कमी  गुड़ में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में गुड़ के नियमित सेवन से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से शरीर में खून साफ होता है और हीमाग्लोबिन बढ़ता है। गुड़ में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक हैं। 

6) तुरंत मिलती है ऊर्जा दिनभर काम की वजह से थकान होना आम है। थकान दूर करने के लिए आपको गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। यह जल्दी पच जाता है और इससे शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है। 

7) जोड़ों के दर्द से मिलता है आराम सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या सबसे आम है। जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए आपको रोजाना गुड़ की चाय पीनी चाहिए। सर्दियों में गुड़ और अदरक की चाय पीने से आपको जोड़ों के गंभीर दर्द से छुटकारा मिल सकता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्ससर्दियों का खानाविंटर फिटनेस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब