लाइव न्यूज़ :

कटहल खाने के फायदे : पोषक तत्वों का भंडार है कटहल, अस्थमा, डायबिटीज, बीपी जैसे 10 रोगों से कर सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: April 2, 2021 16:34 IST

कटहल में शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन सी का भंडार है कटहलदिल को स्वस्थ रखने में सहायक इम्यून पावर भी बनाता है मजबूत

सब्जियों के सेवन से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं। सब्जियां शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होती हैं। ऐसी ही एक गुणकारी सब्जी कटहल है। कच्चे कटहल को सब्जी के रूप में और पके कटहल को फल के रूप में खाया जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। खास बात यह है कि इसके पत्ते भी काफी काम के होते हैं।  

कटहल के पोषक तत्व

कटहल के पकने पर उसका कोवा निकालकर खाया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नेशियम आदि होते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट के अल्सर, खून की कमी, इन्फेक्शन आदि समस्याओं से राहत मिल सकती है। 

कटहल खाने के फायदे

पेट के अल्सर के लिएकटहल की पत्तियों की राख अल्सर के इलाज के लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। इसकी ताजा हरी पत्तियों को साफ धोकर सुखा लें और उसका चूर्ण तैयार कर लें। पेट के अल्सर में इस चूर्ण को खाने से काफी आराम मिल सकता है। मुंह में छाले होने पर कटहल की कच्ची पत्तियों को चबाकर थूक देना चाहिए। यह छालों को ठीक कर सकता है।

ऊर्जा का स्रोत पके हुए कटहल के गूदे को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को ठंडा कर एक गिलास पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह मिश्रण अपच के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। 

डायबिटीज के लिएडायबिटीज में कटहल की पत्तियों के रस का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। कटहल ब्लड ग्लूकोज लेवल कम करने में सहायक है। पके कटहल का सेवन करने से पेट साफ होता है। साथ ही, अपच की समस्या का निवारण हो जाता है। 

अस्थमा के लिएकटहल की जड़ अस्‍थमा के रोगियों के लिए लाभदायक मानी जाती है। इसे पानी के साथ उबाल कर बचा हुआ पानी छानकर पीने से अस्‍थमा को कंट्रोल किया जा सकता है।

थायराइड के लिएइसमें मौजूद सूक्ष्म खनिज और कॉपर थायराइड चयापचय के लिए प्रभावशाली होता है। यहां तक कि यह बैक्‍टेरियल और वाइरल इंफेक्‍शन से भी बचा सकता है। 

कमजोर हड्डियों के लिए नियमित रूप से कटहल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। कटहल में मौजूद मैग्‍नीशियम और कैल्शियम हड्डी में मजबूती लाता है और ऑस्‍टियोपोरोसिस की समस्‍या से बचा सकता है।

आंखों के लिएपके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पीने से ताजगी आती है। कटहल में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा निखरती है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायककटहल में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जो दिल की सेहत दुरुस्त रखने में अहम रोल अदा करता है। पोटैशियम मांसपेशियों के कामकाज को बेहतर बनाता है। यह बॉडी में सोडियम लेवल को भी नियंत्रित करता है, जो धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

इम्यून पावर बढ़ाने में सहायकइसमें विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सिडेंट भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि शरीर की इम्‍यूनिटी बढ़ाने में कारगर रोल निभाता है। मजबूत इम्यूनिटी बीमारियों और इनफेक्शन को शरीर से दूर रखने में अहम रोल निभा सकता है।

वजन घटने के लिएयह उन लोगों के अच्छा विकल्प हो सकता है, जो अपना वजन घटाना चाहते हैं। इसमें फैट नहीं होता और कैलोरी भी काफी कम होती है। इसके साथ ही इसमें काफी मात्रा में पौष्टिक तत्व भी होते हैं। कटहल में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट काफी देर तक भरा-भरा महसूस होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब