लाइव न्यूज़ :

चने का पानी पीने के फायदे : खाली पेट पियें चने का पानी, खून की कमी, मोटापा, कब्ज जैसे 8 रोगों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 30, 2021 12:55 IST

चने खाने की जितने फायदे हैं उतने ही फायदे इसका पानी पीने के भी हैं

Open in App
ठळक मुद्देचने के पाने में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व आयरन की कमी पूरी करने के लिए पियें चने का पानी गर्भवती महिलाओं को जरूर पीना चाहिए चने का पानी

चने का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। चने की सब्जी बनती है और भूनकर भी खाया जाता है। इसके अलावा कई रेसिपी में भी चना इस्तेमाल किया जाता है। चने को बहुत ही पौष्टिक आहार माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

बताया जाता है कि अंकुरित चने के भी अनगिनत फायदे हैं। इसका प्रयोग सुबह पानी में भिगोकर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने जिस पानी में भिगोकर रखे जाते हैं, उस पानी को पीने के भी कई फायदे हैं। 

चने के पोषक तत्व

चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

यह पूरी तरह पोषक तत्वों से भर जाता है और इसमें विटामिन और मिनरल्स की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन के अलावा आयरन भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

चने का पानी पीने के फायदे

वजन कम करने में सहायकअगर आप अपना वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो चने का पानी और चना दोनों ही बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। जो लोग अपने खाने में चने का किसी ना किसी तरह से इस्तेमाल करते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।

पेट की चर्बी होती कमचने के पानी में थोड़ा काला नमक, पुदीना और जीरा पाउडर मिलाकर रोजाना पीने से अपने पेट के फैट को कम कर सकते हैं। सुबह बासी मुंह अंकुरित चने खाने से आपका वजन कम होने में काफी मदद मिल सकती है। यह शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने में भी काफी मदद करेगा।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायकजिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें चने का पानी पीना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। काला चना इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। भीगे हुए काले चने खाने से पाचन प्रक्रिया में सुधार के साथ-साथ कब्ज, अपच, एसिडिटी से राहत मिलती है।  

आयरन का स्रोतइसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है और इसके सेवन से एनीमिया को रोक सकता है। यह आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंदयह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ बढ़ते बच्चों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को चने का पानी पीना चाहिए।

पाचन को रखता है दुरुस्त पाचन विकारों के इलाज में मदद करता है क्योंकि फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। आंतों पर खिंचाव को कम करके फाइबर कब्ज के जोखिम को कम करता है। कब्ज को ठीक करने के लिए, रात भर पानी में चने को भिगोकर रखें और सुबह उठने के बाद अदरक पाउडर और अजवायन के बीज (जीरा) छिड़ककर खाएं और पानी भी पी लें।

चेहरे पर आएगी चमक चेहरे पर ग्लो लाने के लिए चने का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोजाना चने का पानी पीना चाहिए। इसमें मैंगनीज की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसमें प्रोटीन की मात्रा होने से बालों के झड़ने को रोक सकते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब