लाइव न्यूज़ :

सुबह उठकर बासी मुंह चबाना शुरू कर दें इन 3 पौधों के पत्ते, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल से मिलेगी राहत, खून भी होगा साफ

By उस्मान | Updated: September 9, 2020 11:06 IST

नीम और तुलसी के फायदे : इन पौधों के पत्तों के सेवन से शरीर की अंदर से सफाई होती है और खून भी साफ होता है

Open in App
ठळक मुद्देएंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता हैएनीमिया के खतरे को कम करने में सहायक करी पत्तेतुलसी आयुर्वेदिक उपचार के लिए काफी प्रभावशाली

डायबिटीज के लाखों-करोड़ों मरीज मौजूद हैं। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। यह हमारे शरीर में और कई बीमारियों को भी बुलावा देती है। समय रहते काबू नहीं किया गया, तो यह आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं को भी डैमेज कर सकती हैं। 

डायबिटीज की समस्या में खाने-पीने का ध्या जरूर रखना चाहिए ताकि ब्लड शुगर ठीक बना रहे। हम आपको कुछ ऐसे पत्तों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रोजाना सुबह चबाने से आपको न केवल डायबिटीज को कंट्रोल करने बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

नीम के पत्तेएंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। इनमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ आपकी खबूसूरती को निखारने की क्षमता होती है।

नीम के पत्ते खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है जिससे डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको रोजाना 6 से 7 निम पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। नीम खाने वाले लोगों को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर को चेक कराते रहना चाहिए ताकि मरीज लो डायबिटीज का शिकार ना हो जाए। 

यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने, रक्त के थक्कों का इलाज करने, रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। नीम के पत्तों में निंबिडिन जैसे यौगिक में एंटीहिस्टामाइन प्रभाव होता है, जो रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है और इस तरह से हृदय पर तनाव कम होता है।

करी पत्ताकरी पत्ता के सेवन करने से आपकी इंसुलिन एक्टिविटी भी प्राकृतिक रूप से बेहतर होती जाएगी। इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा काफी काबू में रहती है। ज्यादा ब्लड शुगर होने की वजह से घाव होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है जो कि जल्दी ठीक भी नहीं होते हैं। ऐसे में दोस्तों करी पत्ता आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

एनीमिया के खतरे को कम करने में सहायक करी पत्ते में आयरन और फॉलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा यह मोटापे को नियंत्रित रखने, कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। 

करी पत्ता या मीठी नीम में स्वास्थ्य से जुड़े गुणों की भरमार है। विशेषज्ञों की मानें तो करी पत्ता खाने या उसे किसी भी रूप में लेने से यह हमारे शरीर को डिटाक्सफाइ करता है और शरीर के फैट को भी कम करता है। फैट के अलावा करी पत्ता हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।

तुलसी के पत्तेतुलसी आयुर्वेदिक उपचार के लिए काफी प्रभावशाली है। तुलसी की पत्तियां, बीज, टहनी सबके अपने अलग-अलग फायदे हैं। आयुर्वेद में तुलसी पत्ता को एक विशेष दर्जा दिया जाता है। 

इसका सेवन बस डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को भी दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। कई शोधकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि खाली पेट तुलसी पत्ता खाने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर जल्दी नहीं बढ़ता है और डायबिटीज टाइप 2 का खतरा भी कम हो जाता है।

हालांकि दोस्तों तुलसी के पत्ते को थोड़ा पानी में डालकर मिक्सी में चला दे और उसके बाद इसे पिए। इसके पत्तों को चबाकर खाने से आपके दांत भी खराब हो सकते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब