लाइव न्यूज़ :

योनि का सूखापन, अनिद्रा, बुखार जैसी इन 6 समस्याओं का रामबाण इलाज है ये पीला फूल

By उस्मान | Updated: September 3, 2018 13:34 IST

गेंदे के फूल से बने उत्पादों को मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए योनी के सूखेपन को दूर करने के लिए जाना जाता है।

Open in App

गेंदे का फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है तथा इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। गेंदे के फूल को सजावट या पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस औषधीय फूल के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। यह कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इस फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं। गेंदे के फूल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- इंफ्लेमेंट्री, एंटी- माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टीक जैसे गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि गेंदे के फूल से आपकी सेहत को और क्या-क्या फायदे होते हैं।  

1) आंखों की बीमारियों से बचाने में सहायकगेंदे के फूल का इस्तेमाल चाय में होता है। इसके अंदर पिग्मेंट लुटीन पाया जाता है जिसे आंखों के विटमिन के तौर पर भी जाना जाता है। इससे आंख की बीमारियां से बचने में मदद मिलती है। 

2) सूजन को कम करने में मददगारगेंदे के फूल में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते है इसलिए सूजन को कम करने के लिए यह काफी उपयोगी होता है। इसकी चाय बनाकर पीने से या लेप लगाने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। आंतरिक अंगों की सूजन को कम करने के लिए भी गेंदे का उपयोग किया जाता है।

3) बेहतर नींद में सहायकअगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है, तो आपको गेंदे के फूल की चाय पीनी चाहिए। रात को सोने से पहले एक कप गेंदे के फूल की चाय पीने से बेहतर नींद आती है। 

3) चेहरे पर आती है चमक एंटी-माइक्रोबियल और एंटी- इंफ्लेमेंट्री गुण होने की वजह से यह फूल मुंहासों को खत्म करने के लिए उपयोगी होता है। गेंदे के फूल के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और खूबसूरत बनती है।

4) बुखार का रामबाण इलाज बुखार से पीड़ित लोगों को गेंदे के फूल की चाय पीनी चाहिए। इससे बुखार से राहत मिलती है। एंटी- बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होने की वजह से बुखार के लक्षण कम होते हैं। 

5) मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायकइसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होने की वजह से यह मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए सही है। इसके रस को टूथपेस्ट में मिलाकर लगाने दांतों पर लगाने से मसूड़ों की सूजन कम हो जाती है। साथ ही इससे सूजन के कारण खून आने की समस्या भी नहीं होती है।

6) योनी के सूखेपन को दूर करने में सहायकगेंदे के फूल से बने उत्पादों को मेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए योनी के सूखेपन को दूर करने के लिए जाना जाता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब