रोजाना सिर्फ 4 बादाम और 1 गिलास दूध के सेवन से पास नहीं भटकेंगी डायबिटीज, मोटापा जैसी 6 बीमारियां

By उस्मान | Published: November 25, 2018 11:47 AM2018-11-25T11:47:40+5:302018-11-25T11:47:40+5:30

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से सर्दी, खांसी, फ्लू, टॉन्सिल्स, गला खराब, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए आपको रोजाना बादाम और दूध का सेवन करना चाहिए।

health benefits of almond and milk for diabetics, weight loss | रोजाना सिर्फ 4 बादाम और 1 गिलास दूध के सेवन से पास नहीं भटकेंगी डायबिटीज, मोटापा जैसी 6 बीमारियां

फोटो- पिक्साबे

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने से सर्दी, खांसी, फ्लू, टॉन्सिल्स, गला खराब, बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए आपको रोजाना बादाम और दूध का सेवन करना चाहिए। बादाम पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। क्योंकि इसमें अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फाइबर और कई आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। बादाम खाने से दिमाग तेज, डायबिटीज कंट्रोल और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इधर दूध पीने से ताकत मिलती है। आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं। चलिए जानते हैं कि रोजाना चार बादाम और एक गिलास दूध पीने से आपको क्या-क्या स्वास्थ्य फायदे होते हैं। 

1) मोटापा कम करने में सहायक
रोजाना बादाम खाने और दूध पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बादाम में हेल्दी फैट पाया जाता है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को बादाम खाने और दूध पीने से काफी लाभ होता है। सबसे बड़ी बात इसका को साइड इफेक्ट भी नहीं हैं।

2) हड्डियां बनती हैं मजबूत
बादाम और दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे आपको शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से बादाम खाने और दूध पीने से आपको आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

3) दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
बदाम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा यह ओमेगा और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। यही वजह है कि रोजाना बादाम और दूध के सेवन से आपको दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इन चीजों में पोटेशियम, विटामिन, मैग्नीशियम और मोनो सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जो स्वस्थ दिल के लिए आवश्यक तत्व हैं। 

3) बढ़ती है आंखों की रोशनी  
बदाम और दूध के सेवन से आंखों को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद मिलती है। इन दोनों चीजों में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। 

4) मसल्स को मजबूत बनाने में मददगार
बादाम और दूध में प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम और कॉपर भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स को मजबूत बनाते हैं। अगर आप दिनभर कामकाज के बाद काफी थकावट महसूस करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह इन चीजों का सेवन करना चाहिए। 
 
5) इम्युनिटी सिस्टम को बनाते हैं मजबूत 
बदाम और दूध के सेवन से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आपको बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। सर्दियों में सर्दी, खांसी, बुखार और ऐसे ही कई अन्य रोगों से बचने के लिए आपको नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

6) डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के अनुसार, डायबिटीज के रोगियों को रोजाना 45 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। रोजाना एक गिलास दूध और चार बादाम खाने से आपको इतना पोषण मिल सकता है। 

Web Title: health benefits of almond and milk for diabetics, weight loss

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे