बड़े काम का है गर्म पानी, देर से आएगा बुढ़ापा, होते हैं ये फायदे भी

By मेघना वर्मा | Published: January 27, 2018 10:46 AM2018-01-27T10:46:05+5:302018-01-27T10:53:41+5:30

गले में टोन्सिल या खांसी की समस्या हो या गला खराब हो इन सभी समस्याओं के लिए गर्म पानी सबसे सटीक उपचार है।

Health Benefits of Hot Water/Warm Water | बड़े काम का है गर्म पानी, देर से आएगा बुढ़ापा, होते हैं ये फायदे भी

बड़े काम का है गर्म पानी, देर से आएगा बुढ़ापा, होते हैं ये फायदे भी

कहते हैं पानी हर रोग की दवा है। एक गिलास पानी आपको हर रोग से बचाए रखता है। यही कारण है की डॉक्टर भी हर बीमारी में गुनगुने पानी पीने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारे शरीर की हड्डियों में चिकनाहट बनी रहती है और हमे चलने-फिरने में आसानी होती है। ठंड के मौसम में अक्सर हमे पानी पीने का मन नहीं होता ऐसे में आप चाहे तो पानी को गुनगुना करके पी सकते हैं। ये ना सिर्फ आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा बल्कि इससे और भी बहुत से स्वास्थ्य वार्द्धक फायदे होंगे।

मेडिकल साइंस के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज और गैस जैसी समस्या दूर रहती है। गर्म पानी का सेवन शरीरी के सभी विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है। दिन में दो से तीन बार गुनगुना पानी पीने से शरीर स्वस्थ और त्वचा मुलायम बनी रहती है। आज हम आपको गुनगुने पानी के ऐसे ही फायदे बताने वाले हैं जो आपको स्वस्थ और निरोगी बना देगा।

1.  सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीने से शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है, खाना जल्दी और आराम से पच जाता है। 

2.  सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। यह हमारे शरीर के ताप को तेजी से बढ़ता है।

3.  आज के समय में उम्र से पहले आदमी बुढ़ापे की तरफ बढ़ता जा रहा है। आप भी आगर समय से पहले बूढ़े नहीं दिखना चाहते तो सुबह उठकर गर्म पानी जरूर पियें इससे प्रीमेच्योर एन्जिंग की समस्या से बचा जा सकता है। 

4.  सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ और टोक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं और हमारे शरीर का सर्कुलेशन सही हो जाता है। 

5.  पानी को उबालते हुए जब उसका एक चौथाई हिस्सा जल जाए, यानी सिर्फ तीन हिस्सा ही पानी का बचे तो ऐसा पानी पिने से हमारे शरीर से कफ, वाट और पित्त जैसी समस्या दूर हो जाती है। 

6.  गर्म पानी त्वचा के लिए रामबाण है। अगर आपको त्वचा सम्बन्धी कोई भी परेशानी है जैसे कील-मुहासे आदि तो गुनगुने पानी पीने से यह सभी त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। 

7.  अगर आपको पथरी की समस्या है तो रोज सुबह गर्म पानी पीने से आपकी पथरी में राहत मिलती है। 

8.  गले में टोन्सिल या खांसी की समस्या हो या गला खराब हो इन सभी समस्याओं के लिए गर्म पानी सबसे सटीक उपचार है।

9.  गर्म पानी में रोजाना सुबह आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन भी कम होता है।

10.  रोजाना गर्म पानी में नींबू का रस काली मिर्च और काला नामक डाल कर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है और भूख भी खुलकर लगती है।

(फोटो-फ्लिकर)     

Web Title: Health Benefits of Hot Water/Warm Water

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे