लाइव न्यूज़ :

सुबह नाश्ते में, टमाटर, धनिया, प्याज चटनी खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: February 27, 2018 08:23 IST

चटनी में कैल्शियम व कई विटामिन की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं।

Open in App

सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जाहिर है चटनी धनिया, नींबू, मिर्च और टमाटर जैसी कई चीजों को मिलाकर बनाई जाती है। इन चीजों में विटामिन-सी, लाइकोपीन, पोटैशियम सहित कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं सुबह चटनी खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1. प्याज व लहसुन की चटनी

लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल हर्ब है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है।

2. धनिया की चटनी

इसमें विटामिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती है। इससे मधुमेह जैसी समस्या दूर रहती है। इसी तरह पुदीना की चटनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्याएं, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।

3. टमाटर की चटनी

टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।

4. आंवले की चटनी

आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी दूर रहती है।

5. करी पत्ता की चटनी

इस चटनी में आयरन व फोलिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है। साथ ही इसमें कैल्शियम व कई विटामिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब