Diet tips: 6 तरह के लोगों के लिए जहर के समान है शहद, बढ़ सकता है शुगर, कब्ज, बीपी, दांतों की सड़न का खतरा

By उस्मान | Published: January 7, 2021 01:17 PM2021-01-07T13:17:58+5:302021-01-07T13:23:01+5:30

हेल्दी डाइट टिप्स : इस फायदेमंद चीज कई कई खतरनाक नुकसान भी, जानिये कितना शहद खाना चाहिए

Health benefits and side effects of honey: eating too much honey can lead constipation, diabetes, blood pressure, teeth cavities, obesity, How much honey per day is too much | Diet tips: 6 तरह के लोगों के लिए जहर के समान है शहद, बढ़ सकता है शुगर, कब्ज, बीपी, दांतों की सड़न का खतरा

शहद के नुकसान

Highlightsशहद के सेहत को अनगिनत फायदे और नुकसान भीअधिक मात्रा में किसी भी हेल्दी चीज से नुकसानरोजाना कितना शहद खाना फायदेमंद

प्राचीन काल से ही शहद के फायदे के बारे में आयुर्वेद में भी प्रमुखता से उल्लेख मिलता है। शहद से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। चीनी नहीं खाने वालों के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है। शहद एक ऐसी एंटीबायोटि‍क औषधि है, जो पूर्णत: प्राकृतिक है। स्वास्थ्य से लेकर सुंदरता तक, इसके पास हर समस्या का समाधान उपलब्ध है।

शहद वजन घटाने में मदद करता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है, अनिद्रा दूर करता है, ​पाचन क्रिया को ठीक करता है, कब्ज से राहत दिलाता है, खांसी, ​सिरदर्द और थकान को दूर करता है। यह उच्च रक्तचाप, दिल के रोग, सर्दी जुकाम, पाचन और साथ ही खून की कमी में भी फायदेमंद है।

हर फायदेमंद चीज के कुछ न कुछ नुकसान भी होते हैं और यह नुकसान तब होते हैं, जब किसी चीज का गलत तरीके से अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। शहद भी ऐसी ही चीज है जिसका अधिक और गलत इस्तेमाल कई समस्याओं का कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं कैसे- 

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा
शहद शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसलिए, यदि आप बहुत अधिक शहद खाते हैं, तो यह आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। बहुत अधिक शहद का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों को महंगा पड़ सकता है। यह आपके ग्लूकोज लेवल को बढ़ा सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।

कब्ज होने का खतरा
शहद के बहुत अधिक सेवन से कब्ज जैसे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। शहद में भारी मात्रा में फ्रुक्टोज सामग्री होती है जिससे कब्ज हो सकता है। भले ही आपको कब्ज की शिकायत हो। इससे सूजन या दस्त भी हो सकता है क्योंकि आपका शरीर एक बार में बहुत अधिक चीनी नहीं पचा सकता है।

रक्तचाप हो सकता है कम
हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए शहद अच्छा काम करता है। लेकिन जब अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है, तो यह रक्तचाप को सामान्य से कम भी कर सकता है, जिसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। लंबे समय तक रक्तचाप कम रहने से दिल का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

How to tell if you have high blood pressure or low blood pressure | Lifestyle News,The Indian Express

वजन बढ़ सकता है
मोटापे से आजकल हर कोई बचना चाहता है। यदि आप वजन घटाने वाला डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो आपको शहद का बहुत कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। शहद में मौजूद अतिरिक्त कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट आपके वजन घटाने के लक्ष्य को पूरा नहीं होने देंगे।

दांत की समस्याओं का खतरा
बहुत अधिक शहद का मतलब बहुत अधिक चीनी है, जो दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के अनुसार लगभग 82 प्रतिशत शहद में चीनी है, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। शहद चिपचिपा होता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके दांतों को जकड़ सकता है और दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है।

कितना शहद खाना फायदेमंद है
जब शहद का सेवन करना हो तो संयम का अभ्यास करना जरूरी है। हर दिन लगभग 50 मिलीलीटर शहद आपके स्वास्थ्य के लिए इष्टतम है। आपको ऊपर बताई गई समस्याओं से बचने के लिए अधिक शहद नहीं खाना चाहिए।

Web Title: Health benefits and side effects of honey: eating too much honey can lead constipation, diabetes, blood pressure, teeth cavities, obesity, How much honey per day is too much

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे