लाइव न्यूज़ :

सावधान! ऐसे लोग भूलकर भी न खायें लहसुन, धीरे-धीरे ले सकता है जान

By उस्मान | Updated: March 8, 2019 13:23 IST

बेशक लहसुन आपको कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, कैंसर, किडनी डिजीज, लीवर डिजीज, कोल्ड, फीवर, डायबिटीज और स्किन प्रॉब्लम्स से बचाता है लेकिन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी है.

Open in App

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर आपको कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, लो ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, कैंसर, किडनी डिजीज, लीवर डिजीज, कोल्ड, फीवर, डायबिटीज और स्किन प्रॉब्लम्स से बचाने में सहायक है।

विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, कार्बोज 21, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन कई गंभीर बीमारियों का काल हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति और स्थिति में लहसुन का सेवन फायदेमंद नहीं है।

ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती हैं और इसकी तासीर गर्म होती है। एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ स्थितियों में लहसुन फायदेमंद साबित नहीं होता है और इससे जान को खतरा भी हो सकता है। 

1) हीमोग्लोबिन कम होने परअगर आपके खून में हीमोग्लोबिन लेवल कम है, तो आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसमें लहसुन का ज्यादा सेवन करने से हीमोलाइटिस एनीमिया आपको अपनी चपेट में ले सकता है। आम तौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की संख्या कम होती है।

2) ब्लड प्रेशर होने परजिन लोगों को ब्लडप्रेशर की समस्या रहती है उन्हें लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। संभव हो तो बिलकुल भी लहसुन न खायें। क्योंकि लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करता है और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहने वाले लोगों के लिए ये जानलेवा भी साबित हो सकता है।

3) गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने परअगर कोई महिला गर्भनिरोधक दवाई का सेवन कर रही है तो उसे भी लहसुन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल लहसुन और गर्भनिरोधक दवाई मिलकर शरीर में कई ज्यादा गर्मी पैदा करती है जो शरीर के लिए हनिकारक होता है।

4) गर्भावस्था के दौरानप्रेगनेंसी के दौरान भी गर्भवती महिला को लहसुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ता है।

5) लीवर से जुड़ी समस्या होने परअगर किसी को लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या लिवर के बीमार होने के लक्षण कोई इंसान में खुद में देखता है तो उसे लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब