लाइव न्यूज़ :

पतली कमर के लिए गलती से भी न करें ये काम, किडनी हो सकती है फेल, लड़कियां सावधान

By उस्मान | Updated: September 24, 2019 15:47 IST

Health and fitness tips : लड़के-लड़कियां स्टेरॉइड्स, हाई प्रोटीन डाइट और इंजेक्शन का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीधा असर आपकी किडनियों पर पड़ता है। कई बार यह किडनी फेल होने का कारण बन सकता है। 

Open in App

आजकल सभी लड़के और लड़कियां सुंदर दिखना चाहते हैं और इसके लिए वो जिम में पसीना बहाकर अपनी कमर को पतला करने में लगे हैं। इसके लिए कई बार वो स्टेरॉइड्स, हाई प्रोटीन डाइट और इंजेक्शन का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सीधा असर आपकी किडनियों पर पड़ता है। कई बार यह किडनी फेल होने का कारण बन सकता है। 

किडनी फेल होने का खतराएक अध्ययन में उन लोगों को शामिल किया गया जिन्होंने इन स्टेरॉइड्स का सेवन किया और सिक्स पैक व फ्लैट टमी के लिए जिम में अलग तरह की एक्सरसाइज की। इनमें किडनी फेलियर की परेशानी पाई गई।

डॉक्टरों का मतइस संबंध में, डॉक्टर का कहना है कि आजकल बॉलीवुड फिटनेस ट्रेंड चल रहा है और युवा बड़े लेवल पर उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अधिकतर लड़के-लड़कियां  अपने फिगर को पसंदीदा अभिनेता अभिनेत्री की तरह बनाने में लगे हुए हैं और इसके लिए सभी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें स्टेरॉयड भी शामिल है। स्टेरॉयड और हार्मोन इंजेक्शन का इस्तेमाल करना सीधे रूप से आपकी किडनियों को प्रभावित करता है।

नेचुरल वर्कआउट पर ध्यान देंएक्सरसाइज और योग दोनों शरीर के लिए जरूरी है इसलिए इसे अवश्य करें। इनके साथ किसी तरह की एक्सट्रा प्रोटीन वाली चीजे न लें। आप रोजमर्रा के शारीरिक कामों को करें। पैदल चलने की आदत डालें। कोशिश करें कि घर के कामों के लिए जब भी बाहर जाएं तो कार या स्कूटी की बजाय पैदल जाएं।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब