लाइव न्यूज़ :

सावधान! दूध पीने के दो घंटे बाद तक भूलकर भी न खायें ये 12 चीजें, वरना आफत में पड़ सकती है जान

By उस्मान | Updated: April 15, 2019 14:41 IST

Diet tips in Hindi: आयुर्वेद के अनुसार, दूध के साथ इन चीजों को खाने से आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि की समस्याएं हो सकती हैं।

Open in App

दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इन चीजों में कैल्शियम, विटामिन ए, बी12, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित रूप से इनके सेवन से दांतों और हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने, शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करने, कब्ज की समस्या से बचने, शरीर को ताकत देने, हाइड्रेशन से बचने, तनाव को दूर रखने, अनिंद्रा की समस्या से बचने यहां तक की सेक्स समस्याओं से बचने में भी मदद मिलती है। 

लेकिन यही चीजें कभी-कभी कुछ परिस्तिथियों में आपके लिए घातक भी बन सकती हैं। खानेपीने की कुछ ऐसी भी हैं जिनके साथ दूध, दही और पनीर जहर का काम करती हैं। आयुर्वेद के अनुसार आपको इन चीजों को खाने के बाद दूध या दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

1) मछली और चिकनऐसा माना जाता है कि दूध या दही जैसी डेयरी उत्पादों के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और इसकी तासीर गर्म होती है। इससे आपको पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं। इसमें फूड पॉइजनिंग, गैस, अपच और पेट दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं।

2) उड़द की दाल उड़द की दाल में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे पचने में थोड़ा लंबा समय लगता है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि दूध के साथ इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे आपको पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ हो सकती है। बेहतर है कि उड़द की दाल के सेवन के कम से कम दो घंटे बाद ही इनका सेवन करें।

3) खट्टे फलकुछ खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर, नींबू, लीची आदि के साथ डेयरी उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। ये सारी चीजें दूध को फाड़ देती हैं जिससे नुकसान होता है। खट्टे फल ठंडे होते हैं जबकि देरी उत्पाद पेट को ठंडा करते हैं। इसलिए इन चीजों को एक साथ खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है और ये पेट में जहरीले पदार्थ बनते हैं। ऐसे में आपको जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी हो सकती है।

4) तिल और नमकयदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो कम से कम दो घंटे दूध और दही का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

5) कटहल या करेले की सब्जी कटहल और करेले की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। लेकिन इन सब्जियों को खाने के बाद आपको दूध या दही से बचना चाहिए। इससे आपको लाभ पंहुचने के बजाए नुकसान हो सकता है। इससे आपको त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस आदि हो सकते हैं।

6) मूलीदूध को कभी भी नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का प्रयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब