लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 30 साल के लोगों का मेडिकल चेकअप कराएगी भाजपा, जानें इस उम्र में क्यों जरूरी

By उस्मान | Updated: October 15, 2019 13:09 IST

डॉक्टर्स मानते हैं कि इन समस्याओं से बचाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इसके अलावा 30 की उम्र पार होते ही नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

Open in App

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा में 75 से अधिक सीटों के साथ विधानसभा पहुंचने की तैयारी कर रही भाजपा अपने चुनावी संकल्‍प पत्र (घोषणा पत्र) में विभिन्‍न पहलुओं पर ध्‍यान दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने पूरे किए जा सकने वाले वादों पर जोर दिया है। 

भाजपा के चुनाव घोषणा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य की खास चिंता की गई है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में हेल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेजों में फिटनेस सेंटर बनाने, बच्चों और महिलाओं को खून की कमी एनीमिया से मुक्त कराने, 30 साल की उम्र में हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता और मेडिकल चेकअप कराने और राज्य को टीबी और एनीमिया जैसी खतरनाक समस्या से मुक्त कराने, हर जिला अस्पताल में विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए समर्पित बाल केंद्र और हर गांव व शहर में आरोग्यम मोटर बाइक एंबुलेंस सेवा चलाने जैसे कई गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों को शामिल किया है।

भाजपा के घोषणापत्र की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने 30 साल की उम्र में हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता और मेडिकल चेकअप कराने का वादा किया है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आजकल बहुत से लोग 20 से 30 साल की उम्र गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जोकि चिंता का विषय है।

इस उम्र में हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है, मांसपेशियां अपना लचीलापन छोडने लग जाती हैं, टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है, कामेच्छा कम हो जाती है, ऊर्जा शक्ति कम होने लगती है, दिल संबन्धित समस्याएं शुरू हो जाती हैं और पाचन क्षमता भी कमजोर हो जाती है। 

इस उम्र में कुछ पुरुषों प्रोस्टेट ग्रंथि कैंसर होने का खतरा होता है और कुछ लक्षण दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। जैसे कि पेशाब में जलन, स्तंभन दोष, रात में ज्यादा पेशाब लगना। 30 की उम्र के बाद पुरुषों में मांसपेशियों के ऊतक अपना लचीलापन छोडने लगते हैं और ये सिकुड़ने भी लगते हैं। इससे बचने के लिए इस तरह की एक्सरसाइज करें जिनसे शरीर में मूवमेंट हो। 

कई पुरुषों में इस दौरान हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और कई हड्डियां नष्ट होना शुरू हो जाती हैं। जिससे फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है। 30 की उम्र के बाद आपकी कमर बढ़ सकती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे शरीर में कैलोरीज़ की खपत कम होने लगती है। जिससे पेट का मोटापा बढ़ जाता है।

डॉक्टर्स मानते हैं कि इन समस्याओं से बचाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इसके अलावा 30 की उम्र पार होते ही नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है। अगला कदम है अपने खान-पान में बदलाव लाने का। चूंकि इस समय आपकी पाचन क्षमता भी कमजोर हो जाती है इसलिए थोड़ा कम खाएं। इसके अलावा सारी गलत आदतों को भी छोड़ दें।

इसके अलावा इस उम्र में महिलाओं के लिए पैप स्मिअर के साथ श्रोणी (पेल्विक) परीक्षण, मैमोग्राम और स्तन परीक्षण, लिपिड प्रोफाइल जरूरी है। इसके अलावा महिला और पुरुषों को नियमित रूप से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।  

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019बीजेपी संकल्प पत्रहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?