लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड हार्ट डे 2018: हर किसी को कराने चाहिए दिल से जुड़े ये 4 मेडिकल टेस्ट

By गुलनीत कौर | Updated: September 29, 2018 09:21 IST

Happy World Heart Day 2018, Theme, Quotes, Messages, Images (वर्ल्ड हार्ट डे 2018):पेट में दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना, ये कमजोर दिल के लक्षण हैं।

Open in App

आजकल की फास्ट लाइफस्टाइल में कई नई बीमारियाँ सुनने को मिलती हैं। हृदय रोग की बात करें तो पहले केवल हार्ट अटैक का नाम ही सुनने को मिलता था लेकिन अब तो यहां भी कई नए नाम जुड़ गए हैं, जैसे कि - धमनियों का संकरा हो जाना, हार्ट फेल्योर, दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना, हार्ट वाल्व से जुड़ी बीमारी, कार्डियक अरेस्ट आदि। आज 29 सितंबर यानी वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर हम आपका ध्यान हृदय रोगों और उससे जुड़ी कुछ जानकारी की ओर खींचना चाहते हैं।

एक ज़माना था जब 50 की उम्र पार करने के बाद दिल से जुड़े रोग व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते थे। लेकिन आजकल के युवा भी इस गंभीर बीमारी के चपेट में आ चुके हैं। डॉक्टर ऐसे कई लक्षण बताते हैं जो यदि किसी व्यक्ति को खुद में दिखें तो यह कमजोर दिल होने के संकेत हैं।

हृदय रोग या हार्ट अटैक आने के लक्षण:

- दिनभर थकान महसूस होना- पेट में दर्द, मतली, सूजन महसूस करना और पेट ख़राब रहना- अनिद्रा, चिंता और तनाव बड़ा कारण है- सांस में कमी हार्ट अटैक का बड़ा लक्षण है- इसके अलावा बालों का झड़ना हृदय रोग का बड़ा जोखिम माना जाता है

डॉक्टर्स की राय में सेहतमंद लाइफस्टाइल जीने से, सही खानपान और एक्सरसाइज से भी हृदय रोगों से बचाव हो सकता है। लेकिन इसके साथ अगर समय रहते कुछ मेडिकल टेस्ट करवा लिए जाएं तो मुसीबत के आने से पहले ही बचाव हो सकता है।

दिल की बीमारियों से बचना हो तो ये 4 टेस्ट जरूर करवाएं:

1. कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

बॉडी में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, एक गुड और दूसरा बैड। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जाने से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल को एमजी/डीएल में मापा जाता है। अगर आपका कुल कॉलेस्ट्रॉल 200 एमजी/डीएल या इससे ज्यादा आता है तो डॉक्टर आगे का इलाज कर सकते हैं।

2. ईकेजी टेस्ट

अगर कुछ दिन लगातार सीने में दर्द की शिकायत हो तो ईकेजी नाम का टेस्ट कराया जाता है। साधारण भाषा में लोग इस टेस्ट को ईसीजी के नाम से भी जानते हैं। इस टेस्ट में मरीज की छाती, भुजाओं और पैरों की त्वचा पर छोटे इलेक्ट्रोड पैच लगाकर दिल की इलेक्ट्रिक एक्टिविटी को रिकॉर्ड किया जाता है।

ये भी पढ़ें: दिल का दौरा Heart Attack पड़ने से 1 महीने पहले आपका शरीर देता है ये 6 संकेत

3. ईसीजी/स्ट्रेस टीएमटी

ये टेस्ट साधारण ईसीजी से थोड़ा अलग होता है। इस टेस्ट में पहले शरीर को किसी एक्टिविटी के जरिए थकाया जाता है और फिर ईसीजी करके यह चेक किया जाता है कि दिल कितना तनाव झेल पा रहा है।

4. सीटी स्कैन

सीटी स्कैन शरीर के कई हिस्सों का किया जाता है लेकिन सिर्फ दिल का भी सीटी स्कैन होता है। इस टेस्ट में दिल की संरेचना, कोरोनरी सर्कुलेशन और रक्त नलिकाओं का क्या हाल है, इसका पता लगाया जाता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब