B'day Special: कभी 90 किलो था सोनम कपूर का वजन, ऐसे बनाया हॉट एंड फिगर

By उस्मान | Published: June 9, 2018 12:57 PM2018-06-09T12:57:47+5:302018-06-09T12:57:47+5:30

एक जमाने में सोनम का वजन लगभग 90 किलो हुआ करता था। फिल्म 'सांवरिया' के लिए उन्होंने अपना 35 किलो वजन कम किया था।

Happy birthday Sonam Kapoor: fitness secrets of hot and sexy figure of sonam | B'day Special: कभी 90 किलो था सोनम कपूर का वजन, ऐसे बनाया हॉट एंड फिगर

B'day Special: कभी 90 किलो था सोनम कपूर का वजन, ऐसे बनाया हॉट एंड फिगर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज (9 जून) को अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम का जन्म मुंबई में साल 1985 में हुआ था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बिंदास इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। बतौर अभिनेत्री उनकी पहली फिल्म 'सांवरिया' थी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर थे। सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी की है। दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद के साथ उनका काफी लंबे समय से अफेयर चल रहा था। 

सोनम कपूर को फैशन आइकन के अलावा स्लिम एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक जमाने में सोनम का वजन लगभग 90 किलो हुआ करता था। फिल्म 'सांवरिया' के लिए उन्होंने अपना 35 किलो वजन कम किया था। सोनम अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि आज उनका फिगर बेहद हॉट एंड सेक्सी है। उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। सोनम अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करती हैं। चलिए जानते हैं क्या है सोनम की फिटनेस का राज।  

सोनम कपूर का डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट से पहले- सोनम अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास शहद और नींबू का पानी पीकर करती हैं। 
ब्रेकफास्ट- उनके ब्रेकफास्ट में फल, वाइट एग, ब्राउन ब्रेड, फ्रूट जूस या प्रोटीन शेक होता है। 
लंच- उनके लंच में रोटी सलाद, दाल, चिकन ग्रिल्ड या मछली शामिल होता है। 
डिनर- सूप, सलाद और ग्रिल्ड चिकन खाती हैं। 

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर ब्यूटी सीक्रेट्स: रोजाना ये 2 होम मेड फेस पैक देते हैं नेचुरल ग्लो

सोनम कपूर का वर्कआउट प्लान

अपनी बॉडी को स्लिम एंड फिट रहने के लिए वो रोजाना वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज, पिलेट्स, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, डांस और योग शामिल हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि सोनम जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में लोग अपनी बॉडी का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिस तरीके से रखना चाहिए।

सोनम के अनुसार, हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

सोनम कपूर हाल ही में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और अच्छा बिजनेस भी किया है। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

Web Title: Happy birthday Sonam Kapoor: fitness secrets of hot and sexy figure of sonam

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे