मलाइका का 45 की उम्र में भी आकर्षक फिगर, दो काम करके हर लड़की पा सकती है ऐसी छरहरी काया

By उस्मान | Published: October 23, 2018 09:23 AM2018-10-23T09:23:40+5:302018-10-23T09:23:40+5:30

Happy Birthday Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन उम्र की इस दहलीज पर भी फिटनेस के मामले में कोई युवा एक्ट्रेस उन्हें टक्कर नहीं दे सकती।

happy birthday malaika arora : fitness, workout and diet secrets for slim and sexy figure | मलाइका का 45 की उम्र में भी आकर्षक फिगर, दो काम करके हर लड़की पा सकती है ऐसी छरहरी काया

मलाइका का 45 की उम्र में भी आकर्षक फिगर, दो काम करके हर लड़की पा सकती है ऐसी छरहरी काया

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1973 में जन्मीं मलाइका को फिल्म 'दिल से' के गाने 'चल छैया छैया' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली। बेशक मलाइका को लीड एक्ट्रेस के रूप में पहचान न मिल पाई हो लेकिन आइटम सॉन्ग के मामले में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की।

 'मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली, पाण्डेय जी बजाय सिटी' जैसे सुपर-डुपर हिटी आइटम सोंग्स पर आज भी लोग थिरकते हैं। साल 1998 में उन्होंने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की और पारिवारिक कलह के चलते 11 मई, 2017 को तलाक ले लिया।  

मलाइका को उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर के लिए भी जाना जाता है। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि 45 साल की उम्र में भी वो फिट और हेल्दी नजर आती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है।

मलाइका स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन फॉलो करती हैं। यही कारण है कि वो आज भी फिटनेस के मामले में कई न्यू कर्मस को मात दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। 

इसमें कोई शक नहीं है कि मलाइका जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आज कल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। 

मलाइका के अनुसार, शरीर एक मंदिर होता है इसलिए आपको इसकी इज्जत करनी चाहिए। आप भले ही कितने ही बिजी क्यों न हो इसका ध्यान रखने के लिए रोजाना कुछ समय जरूर निकालना चाहिए। 

मलाइका के अनुसार, आपको फिट रहने के लिए अपने लिए रोजाना 30 मिनट का समय निकालना चाहिए। अगर आप जिम भी नहीं जाते हैं, तो आपको रोजाना वॉकिंग पर जरूर जाना चाहिए। 

मलाइका मानती हैं कि एक बेहतर फिगर पाने के लिए आपको सही तरह से एक्सरसाइज करना जरूरी है बल्कि सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है। यानी अगर आपको एक टोंड बॉडी चाहिए तो आपको समय निकालकर मेहनत करनी होगी। 

मलाइका के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर नाम मलाइका अरोड़ा का रखा जा सकता है चूंकि वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस के लिए वर्कआउट वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।  

Web Title: happy birthday malaika arora : fitness, workout and diet secrets for slim and sexy figure

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे