गुल पनाग ने साड़ी में किए पुश अप्स, फैंस को दिए फिटनेस गोल्स

By मनाली रस्तोगी | Published: January 22, 2022 05:06 PM2022-01-22T17:06:37+5:302022-01-22T17:07:53+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को साड़ी में पुश अप्स लगाते हुए देखा जा सकता है। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Gul Panag acing pushups in a saree | गुल पनाग ने साड़ी में किए पुश अप्स, फैंस को दिए फिटनेस गोल्स

गुल पनाग ने साड़ी में किए पुश अप्स, फैंस को दिए फिटनेस गोल्स

Next
Highlightsफिटनेस फ्रीक हैं गुल पनागफैंस को फिटनेस गोल्स देती नजर आईं गुल पनागसाड़ी में एक्ट्रेस ने किए पुश अप्स

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस गुलकीरत कौर पनाग आमतौर गुल पनाग के नाम से फैंस के बीच जानी जाती हैं। अपने फिट रूटीन के साथ गुल एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ भी हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि रखती हैं। वैसे गुल आए दिन फैंस को फिटनेस गोल्स देती हैं। गुल फिटनेस फ्रिक हैं, जिन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर जिम से पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है। 

वैसे फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। ऐसे में गुल पनाग एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, निर्देशक मनीष गुप्ता ने एक्ट्रेस की एक नई वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें उन्हें पुश अप्स लगाते हुए देखा जा सकता है। खास बात तो ये है कि गुल इस वीडियो में साड़ी पहनकर बड़े आराम से पुश अप्स कर रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा, "गुल पनाग ने 420 IPC के सेट पर साड़ी पहनकर पुश अप्स किए। 

बता दें कि गुल पनाग को बाइक चलाने का भी शौक है। यही नहीं वो एक सर्टिफाइड पायलट भी हैं, जिन्हें कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल है। वो साल 2011 में अपने बचपन के पायलट दोस्त ऋषि अटारी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी ने खूब सारी सुर्खियां बटोरी थी क्योकि उनकी विदाई बुलेट पर हुई थी। बता दें कि गुल पनाग दिग्गज एक्ट्रेस किरण खेर के लिए खिलाफ चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन वो ये चुनाव खेर के खिलाफ हार गई थीं। 

Web Title: Gul Panag acing pushups in a saree

स्वास्थ्य से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे