लाइव न्यूज़ :

safed balon ka ilaj: सफेद बालों को काला कैसे करें ?, जानिये सफेद बालों को करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Updated: February 8, 2021 16:53 IST

सफेद बालों को काल करने के लिए क्या खाना चाहिए और कौन सा तेल लगाना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देबिगड़ती जीवनशैली सफेद बालों की बड़ी वजहघर में मौजूद है बालों का इलाजकेमिकल वाले उत्पादों से बचें

समय से पहले बालों का सफेद होना आज की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। बिगड़ती जीवनशैली और खराब खान-पान इसके सबसे बड़े कारण हैं। परेशान लोग अक्सर बालों को काला करने के उपाय खोजते रहते हैं। 

बालों को काल कैसे करें, इसका सबसे आसान उपाय यह है कि आपके शरीर में विटामिन्स की कमी न हो। बाजार में कई उत्पाद हैं जिनसे कुछ समय के लिए बाल काले हो सकते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स आपको नुकसान दे सकते हैं।

हम आपको बता रहे हैं कि बालों को काल कैसे करें,  बालों को काला करने के लिए क्या खाएं और बालों बालों का काला करने के तेल कौन से हैं। 

बालों को काला करने के उपाय

देशी घीआप सभी को जानकर हैरानी होगी कि देसी घी के इस्तेमाल से बाल काले हो सकते हैं। अगर आप देशी घी को अपने बालों में लगाकर अच्छी तरह से मसाज करते हैं, तो आपको फर्क नजर आने लगेगा। हफ्ते में आप आप दो बार देशी घी से अपने बालों की मसाज जरूर करें। देशी घी स्वस्थ बालों के लिए काफी लाभदायक होता है।

गाजर का जूसआपको बता दें कि गाजर भी आपके बालों को काला बनाने के लिए काफी मददगार साबित होता है। आप रोजाना 250 ग्राम गाजर का जूस बना ले और उसका सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

नारियल का तेलवैसे तो नारियल का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ यह सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी लाभदायक होता है। हर दूसरे दिन आप सोने से पहले अपने सिर के बालों को नारियल के तेल से मसाज जरूर करें।

काला तिलकाले तिल का सेवन सफेद बालों को दोबारा से काला करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हफ्ते में दो या तीन बार एक चम्मच काले तिल खाने से आपको काफी अच्छा फायदा देखने को मिलता है।

एलोवेरा जेलआप सभी को अच्छी तरह से पता है कि एलोवेरा हमारे चेहरे के साथ-साथ हमारे पेट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल सफेद बालों को काला करने के लिए भी काफी असरदार साबित होता है। एलोवेरा जेल में नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं।  

आंवलापुराने समय में आंवले को काफी गुणकारी बताया गया है। आप रोजाना आंवले का जूस पियें। ऐसा करने से आपके बाल काले हो सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक बार आंवले के तेल से मसाज जरूर करें। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है।

बालों को काला करने के लिए क्या खाएं

प्रोटीनमेलेनिन के उत्पादन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अनाज, मांस और सोया आदि का अहम रोल है। शरीर में प्रोटीन की कमी से बालों का रंग खराब हो सकता है।आप बाजरा, जई और क्विनोआ जैसी चीजों का भी सेवन करें।

मिनरल्स जिंक, आयरन और कॉपर से भरपूर चीजें बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शरीर में आयरन की कम मात्रा मेलेनिन को कम कर सकती है। इनके लिए आपको मांस, चिकन और हरी सब्जियां, अंडे, रेड मीट, गेहूं और सूरजमुखी के बीज, काजू, बादाम और अंडे का सेवन करना चाहिए।

विटामिन्स विटामिन बी के लिए आपको ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां, केले, टमाटर, गेहूं, दही का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में सीबम का उत्पादन करने में सहायक होते हैं, जो बालों में तैलीय पदार्थ होते हैं। हरी सब्जियां और पीले फल भूरे बालों को रोकने में मदद कर सकते हैं। 

बालों का काल करने के तेल

नारियल तेल और नींबूनारियल तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इस तेल को उबाल लें और इसके बाद इसे बालाओं और स्कैल्प पर लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। करीब 45 मिनट तक इस तेल को बालों में लगा रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें। 

अरंडी और सरसों का तेलअरंडी का तेल हेयर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है। लेकिन यह काफी गाढ़ा होता है जिसके चलते बालों से जल्दी निकलता नहीं है। अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने पर लगाएं। यह बालों का काला करने का बेहद असरदार नुस्खा है।

काले तिल और नारियल का तेलनारियल तेल में काले तिल मिलाकर तेल को अच्छी तरह गर्म करें। तेल ठंडा होने पर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। चाहें तो 45 मिनट के बाद बाल धो लें या फिर रातभर लगा रहने दें और सुबह हेयर वॉश करें।

भृंगराज तेलइसे सफेद बाल को काला करने की दवा बताया जाता है। बालों की मालिश के लिए भृंगराज तेल का इस्तेमाल करें। भृंगराज में बालों को काला करने की क्षमता होती है।

टॅग्स :हेयर केयरघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब