लाइव न्यूज़ :

सर्दी, बुखार, नाक बहना, सिरदर्द, बॉडी पेन, कहीं आप घोड़ों को होने वाली जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स का शिकार तो नहीं?

By भाषा | Updated: December 9, 2018 08:16 IST

ग्लैण्डर्स एक संक्रामक बीमारी है जो बुर्खोलडेरिया मलेई (Burkholderia mallei) बैक्टीरिया के कारण होती है। आमतौर पर घोड़ों को होने वाले इस बीमारी की चपेट में इंसान भी आ सकते हैं। इसके अलावा ये गधों, बकरियों, कुत्तों और बिल्लियों जैसे अन्य स्तनधारियों द्वारा भी फैल सकती है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में घोड़े, खच्चरों और गधों में जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स (glanders) के लक्षण पाए गए हैं। ग्लैण्डर्स एक संक्रामक बीमारी है जो बुर्खोलडेरिया मलेई (Burkholderia mallei) बैक्टीरिया के कारण होती है। आमतौर पर घोड़ों को होने वाले इस बीमारी की चपेट में इंसान भी आ सकते हैं। इसके अलावा ये गधों, बकरियों, कुत्तों और बिल्लियों जैसे अन्य स्तनधारियों द्वारा भी फैल सकती है।

इस गंभीर बीमारी के कारण पिछले तीन महीनों में अब तक पांच पशुओं को मारकर दफनाया जा चुका है तथा अन्य अश्ववंशी पशुओं के रक्त के नमूने लेकर परीक्षण के लिए हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र भेजे जा रहे हैं।

जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि जनपद में गधे, घोड़ों और खच्चरों को ‘ग्लैण्डर्स’ बीमारी हो रही है जिसके चलते पांच जानवरों को मारना पड़ा है। उन्हें गहरे गड्ढे खोदकर दफना दिया गया क्योंकि इस बीमारी को फैलने से रोकने का एक यही कारगर उपाय है।

उन्होंने बताया कि अब अभियान चलाकर अश्ववंशी पशुओं का रक्त परीक्षण कराया जा रहा है जिससे कि ‘ग्लैण्डर्स’ से संक्रमित पशु की पहचान कर अन्य पशुओं को बचाया जा सके। इसके लिए पशु चिकित्सक घोडे़, गधे और खच्चरों के रक्त नमूने ले रहे हैं तथा पशुपालकों को इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों की भी जानकारी दे रहे हैं।’ 

सिंह ने कहा कि सरकार ‘ग्लैण्डर्स’ की चपेट में आए पशुओं को मारने से पहले उनके मालिकों को प्रति पशु 25 हजार रुपये का मुआवजा दे रही है जिससे कि पशुपालक की क्षतिपूर्ति हो सके और वह स्वेच्छा से इस कार्य में सहयोग कर सके।

उन्होंने बताया कि यह बीमारी पशुओं से इंसानों में भी फैलने की आशंका रहती है। इसलिए इसके मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। इस बीमारी से संक्रमित होने पर किसी भी व्यक्ति को केवल प्रथम अवस्था में ही उपचार देकर बचाया जा सकता है। इसके बाद इस बीमारी का कोई इलाज फिलहाल संभव नहीं है।

ग्लैंडर्स के संकेत और लक्षणइस बीमारी के लक्षण लोगों में संक्रमण के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर इससे पीड़ित लोगों नीचे बताए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

ठंड और पसीने के साथ बुखारमांसपेशी में दर्दछाती में दर्दमांसपेशियों में ऐंठन सिरदर्द नाक बहनाआंखों का फड़कना

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम