Diet tips: कोरोना काल में जरूर पियें लहसुन वाला दूध, इम्यूनिटी होगी मजबूत, नसों और आंतों में जमा गंदगी होगी साफ

By उस्मान | Published: August 21, 2020 10:51 AM2020-08-21T10:51:17+5:302020-08-21T10:51:17+5:30

कोरोना वायरस डाइट प्लान : कोरोना संकट में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए यह बेहतर विकल्प है

garlic milk benefits in ayurveda : drink garlic milk to get rid constipation, cholesterol, arthritis, sciatica, acidity, cancer and boost immunity system | Diet tips: कोरोना काल में जरूर पियें लहसुन वाला दूध, इम्यूनिटी होगी मजबूत, नसों और आंतों में जमा गंदगी होगी साफ

लहसुन वाला दूध पीने के फायदे

लहसुन सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने का ही काम नहीं करता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसुन का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में लहसुन के कई औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। 

लहसुन में विटामिन, मिनरल्स, फास्फोरस, आयरन व विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ता है और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। 

बताया जाता है कि लहसुन को अगर दूध के साथ लिया जाए तो सेहत को ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। दूध भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और दूध हड्डियों को मजबूत बनाती है। लेकिन अगर हम दूध में लहसुन मिलाकर पीते हैं तो यह कई गुना शक्तिशाली बन जाते हैं।
 
आजकल अधिकतर लोग घुटने में दर्द और साइटिका जैसी समस्या से पीड़ित रहते हैं। कभी-कभी तो यह दर्द इतना अधिक हो जाता है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। दर्द के कारण घुटनों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने में लहसुन वाला दूध काफी लाभदायक साबित हो सकता है। 

लहसुन वाला दूध पीने से घुटने का दर्द, साइटिका के अलावा कोलेस्ट्रोल, कब्ज, कमर दर्द, कैंसर, अपच, मुहांसों की समस्या, ह्रदय धमनियों की ब्लॉकेज आदि दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं लहसुन वाला दूध पीने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

1) साइटिका का दर्द 
चार लहसुन की कलियां और 200एम दूध लें। सबसे पहले लहसुन को काटकर दूध में डाल दें। दूध को कुछ मिनट तक उबालें। उबालने के बाद इसे मीठा करने के लिए थोड़ा सा शहद मिला लें। इस दूध का रोजाना सेवन करने से साइटिका के दर्द से छुटकारा मिलता है।

Sciatica Pictures: Symptoms, Causes, and Treatments

2) कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक 
दूध और लहसुन का मिश्रण आपके हृदय की धमनियों की रुकावट यानी धमनियों में जमी कोलेस्ट्रोल को खत्म करता है और हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

3) कब्ज से दिलाए छुटकारा
आयुर्वेद के अनुसार यह प्राकृतिक दूध और लहसुन का मिश्रण आंतों को सक्रिय कर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है और गुदा मार्ग को भी नरम बनाता है।

4) अपच की समस्या मिलती है राहत
दूध और लहसुन का यह मिश्रा पाचक रस के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। जिससे अपन और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलती है।

Forget antacids, try these natural ways to reduce your acidity ...

5) जोड़ों का दर्द होगा दूर
लहसुन और दूध के मिश्रण में शोथरोधी तत्व होते हैं। जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द में विशेष रूप से लाभदायक होता है। अगर आपके घुटनों में दर्द की समस्या रहती है तो इसके लिए नियमित रूप से एक गिलास दूध में तीन चार लहसुन की कलियां डालकर उबालकर पीने से पीने से दर्द से राहत मिलती है।

6) माइग्रेन की समस्या से मिलती है राहत 
माइग्रेन के मरीजों के लिए दूध और लहसुन का मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। यह सामान्य सिर दर्द से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसके लिए आपको सोने से पहले एक गिलास लहसुन का दूध पीना चाहिए। 

7) मुहासे
मुंहासों की समस्या होने पर लहसुन वाला दूध पीना काफी लाभदायक होता है। प्रतिदिन एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से मुहांसों की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाती है।

Pimples that do not go away: Causes and treatment

8) दिल की धमनियों को करता है साफ
दूध और लहसुन का यह मिश्रण ह्रदय धमनियों की रुकावट यानी उसमे जमे हुए ब्लॉकेज को खत्म कर देता है और हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या दूर करता है।

9) कमर दर्द के लिए फायदेमंद 
आजकल कमर दर्द का होना एक बहुत ही आम समस्या हो गया है। इस दर्द से छुटकारा दिलाने में लहसुन वाला दूध काफी मददगार साबित होगा।

10) कैंसर से बचाने में सहायक
भविष्य में कैंसर न हो उसके लिए लहसुन और दूध का यह मिश्रण काफी लाभदायक है। यह सामान्य त्वचा विकार भी तुरंत ठीक कर देता है।

Web Title: garlic milk benefits in ayurveda : drink garlic milk to get rid constipation, cholesterol, arthritis, sciatica, acidity, cancer and boost immunity system

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे