लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में 1.25 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: March 19, 2020 09:50 IST

कोरोना वायरस के कहर के बीच जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए राहत की खबर

Open in App

Coronavirus in Jammu Kashmir : जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति इस रोग के रोकथाम एवं उपचार से जुड़े आदेशों का पालन नहीं करेगा उससे कानून के तहत निपटा जाएगा। 

इस केंद्र-शासित प्रदेश में अबतक तीन व्यक्तिों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए इस केंद्र-शासित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सरकार द्वारा चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू करने के साथ सामान्य जनजीवन करीब करीब ठहर गया है। 

इस बीच प्रशासन ने राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ देने के फैसला किया है। कश्मीर विंडो की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के वित्तीय आयुक्त अटल दुलुओ ने कहा कि जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की प्रशासनिक परिषद ने राज्य के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना (पीएमजेएवाई) के तहत यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) प्रदान करने का निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 15 लाख अतिरिक्त परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। फिलहाल 5.95 लाख लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। यह योजना परिवार के आकार, आयु या लिंग पर किसी भी प्रतिबंध के बिना प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करेगी। 

इस योजना में  ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के अलावा सभी पहले से मौजूद बीमारियों को कवर किया जाएगा। यह योजना कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवार के सदस्यों को भी कवर करेगी। 

सरकार पहले ही सभी शिक्षण संस्थानों, मल्टीप्लेक्सों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉलों, फुड कोर्टों, पार्कों और गार्डनों, क्लबों एवं सड़क किनारे खाने -पीने की चीजें बेचने वालों पर 31 मार्च तक के लिए रोक लगा चुकी है।

महामारी रोग अधिनियम के तहत नियमों की घोषणा करते हुए अधिसूचना में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर महामारी रोग (कोविड-19) विनियमाली, 2020 इस पूरे केंद्रशासित प्रदेश में तत्काल प्रभावी होगी। 

अधिसूचना में कहा गया है कि लेकिन यदि किसी परिसर के मालिक या कोविड -19 का संदिग्ध या सत्यापित व्यक्ति घर में अलग से रखने, संस्थाना में अलग से रखने जेसे रोकथाम या उपचार के कदमों से इनकार करता है या फिर निगरानी कर्मियों एवं अधिकारियों से सहयोग नहीं करता है तो उस पर सीआरपीसी, 1973 की धारा 133 के प्रावधान लगेंगे। जरूरी समझने पर मजिस्ट्रेट किसी बाध्यकारी कार्रवाई का आदेश जारी कर सकते हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम