लाइव न्यूज़ :

आंखों की रोशनी बढ़ाने, हमेशा के लिए चश्मे से बचने के लिए रोजाना खाएं 5 चीजें

By उस्मान | Updated: April 26, 2018 15:56 IST

नियमित रूप से खट्टे फल जैसे संतरे का सेवन करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Open in App

आंखें हमारी जिंदगी का अनमोल हिस्सा हैं। इन्हीं अनमोल आंखों से इंसान कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है। हर व्यक्ति को कुदरत के इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखना चाहिए। आंखों की रोशनी कम होने की वजह भोजन में विटामिन ए की कमी होना है, जिससे छोटी उम्र से ही आंखें कमजोर होने लगती है। इसके अलावा ज्यादा देर तक पढ़ते रहना, घंटों कंप्यूटर पर बैठकर काम करना, टीवी देखना और हवा में मौजूद गंदगी से भी आंखें कमजोर हो सकती हैं। बेहतर जीवन जीने के लिए आंखों की देखभाल बहुत जरूरी हैं। डॉक्टर नैना गुप्ता आपको बता रही हैं कि आपको आंखों को स्वस्थ रखने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

1) हरे पत्तेदार सब्जियां

हरे पत्तेदार सब्जियों में विटामिन सी और ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन पाए जाते हैं। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए नैचुरल सनस्क्रीन की तरह कार्य करते हैं। ये आंखों की यूवी किरणों और मैकुलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों के हानिकारक प्रभाव से रक्षा करते हैं।

2) ऑयली फिश

ट्यूना, मैकेरल और सैल्मन जैसी ऑयली फिश मछली में डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है। डाइट में इन आवश्यक तेलों की कमी से आपको ऐज रिलेटेड मैकुलर डिजनरेशन और आई सिंड्रोम का खतरा हो सकता है।  

3) खट्टे फल

संतरा विटामिन सी और बायोफ्लेवोनोइड से भरपूर होता है जो आंखों में द्रव और ऊतक के लिए आवश्यक घटक हैं और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। यह आंखों के लेंस को ऑक्सीकरण और धुंधला बनने से रोकते हैं। विटामिन सी लेने से आपको मोतियाबिंद, कॉर्नियल इन्फेक्शन आदि से बचने में मदद मिलती है। 

4) डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी उत्पादों में विटामिन ए होता है जो कॉर्निया की रक्षा करता है। इनमें जिंक भी होता है, जो लीवर से आंखों में विटामिन ए के वितरण में मदद करता है। जिंक एक आवश्यक ट्रेस तत्व है जो 500 से अधिक बायोकेमिकल प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करता है जो रोग प्रतिरोध में मदद करते हैं। यह नाईट विज़न के लिए यह आवश्यक है और मोतियाबिंद व मैकुलर डिजनरेशन को रोकता है। 

5) अंडे

अंडे आंखों के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक हैं। अंडे की जर्दी में हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में बेहतर जैव उपलब्धता के साथ विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ीएक्सैंथिन और जिंक होता है। विटामिन ए कॉर्निया की रक्षा करता है, ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन और आयु संबंधित विकार और मोतियाबिंद की संभावनाओं को कम करने में मदद करते हैं। जिंक रेटिना को स्वस्थ रखता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब