लाइव न्यूज़ :

Fertility diet : प्रजनन क्षमता बढ़ाने, खून की कमी दूर करने के लिए ये 8 चीजें खायें महिलाएं

By उस्मान | Updated: December 13, 2019 11:04 IST

बहुत से महिलाओं को फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता कमजोर होने की वजह से यह सुख नहीं मिल पाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकई महिलाओं को फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता कमजोर होने की वजह से यह सुख नहीं मिल पाताबेहतर डाइट लेने से आपको कई परेशानियों से निजात मिल सकती है

किसी भी महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे सुखद पल होता है। बहुत से महिलाओं को फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता कमजोर होने की वजह से यह सुख नहीं मिल पाता है। आजकल खराब डाइट, लाइफस्टाइल और तनाव भरे जीवन की वजह से महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियों का ज्यादा खतरा होता है। यही वजह है कि उन्हें मां बनने में समस्या आती है। यह सभी कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

मेडिकल में फर्टिलिटी के कई इलाज हैं लेकिन बेहतर डाइट लेने, स्वस्थ रहने और अपनी आदतों को सही करने से ही आपको कई परेशानियों से निजात मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि कुछ खाद्य पदार्थ फर्टिलिटी में सुधार कर सकते हैं। 

1) हरे पत्तेदार सब्जियांमहिलाओं को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इनमें आयरन, फोलिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा करने और ब्लड फ्लो को सही रखने में मदद मिलती है। वही फोलिक एसिड फोलेट महिला की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ महिला के गर्भ ठहरने के बाद शिशु के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2) ड्राई फ्रूट्सकहा जाता है कि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा होती है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं। यह गर्भावस्था के दौरान महिला व शिशु के लिए भी फायदेमंद होता है। आपको रोजाना एक मुट्टी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। 

3) डेयरी उत्पादऐसा मानते हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो महिला की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए महिला को दूध, दही, पनीर आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए। साथ ही कैल्शियम से महिला की हड्डियों को मजबूती मिलती है। जिससे महिलाओं को स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है।

4) कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेटसाबुत अनाज, बींस, सब्जियां व फलों का सेवन महिला को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए जरूर सेवन करना चाहिए। वही वाइट ब्रेड वाइट राइस डिब्बाबंद स्नेक्स का सेवन कम करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनके कारण शरीर में ब्लड में शुगर में इंसुलिन में बढ़ोतरी होती है और इंसुलिन का स्तर प्रजनन हार्मोन व मासिक धर्म चक्र पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। 

5) फिशफर्टिलिटी बढ़ाने के लिए वसायुक्त मछली जैसे सलमन, हेयरिंग आदि का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार होता है। लेकिन यदि आप नॉनवेज नहीं खाती हैं तो ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए आप अलसी, अखरोट, कद्दू के बीज, अंडे आदि को आहार में शामिल कर सकती हैं।

6) केलाफर्टिलिटी में कमी का एक कारण पीरियड्स का अनियमित होना हो सकता है। रेगुलर पीरियड्स के लिए विटामिन बी 6 युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। केले में विटामिन बी 6 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो मासिक धर्म को रेगुलर करने व प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है। 

7) हल्दीहल्दी कई बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी मददगार होता है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। साथ ही हरी मिर्च या लाल मिर्च सेवन भी महिला को जरूर करना चाहिए। क्योंकि मिर्च बॉडी के सभी अंगों के साथ प्रजनन अंगों में भी ब्लड फ्लो को सही रखने में मदद करती है इसलिए महिला को हल्दी, हरी और लाल मिर्च आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

8) लहसुनलहसुन न केवल प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है बल्कि गर्भपात जैसी समस्याओं से भी महिला को बचे रहने में मदद करता है क्योंकि लहसुन में सेलेनियम मौजूद होता है जो प्रजनन क्षमता को सही रखने में मददगार होता है। इसलिए आहार में उन्हें लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए।

टॅग्स :प्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीडाइट टिप्सहेल्थी फूडवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

स्वास्थ्यइलाज के अभाव में बदतर न होने पाएं मानसिक रोग

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?