लाइव न्यूज़ :

ज्यादा चावल खाने से महिलाओं को हो सकती है ये बड़ी समस्या

By उस्मान | Updated: May 2, 2018 15:40 IST

एपिडेमिलॉजी एंड कम्युनिटी हैल्थ नाम के जर्नल में प्रकाशित शोध में पता चला है कि हेल्दी चीजें जैसे ऑयली फिश, मटर और ग्रीन बीन्स खाने से मेनोपॉज देर से होता है।

Open in App

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खासकर सफेद पास्ता और चावल जैसी चीजें खाने से महिलाओं को समय से करीब डेढ़ वर्ष पहले मेनोपॉज का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का खुलासा एक अध्ययन में हुआ है। एपिडेमिलॉजी एंड कम्युनिटी हैल्थ नाम के जर्नल में प्रकाशित शोध में पता चला है कि हेल्दी चीजें जैसे ऑयली फिश, मटर और ग्रीन बीन्स खाने से मेनोपॉज देर से होता है। 

क्या कहना है शोधकर्ताओं का

यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने डाइट और मेनोपॉज के बीच संबंध तलाशा. इस शोध में ब्रिटेन में रहने वाली 14,150 महिलाओं को शामिल किया गया। करीब 900 महिलाओं को इस बीच नेचुरल रूप से मेनोपॉज हुआ। आकलन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने ऑयली फिश का अधिक सेवन किया और उन्हें कम से कम तीन वर्ष विलंब से मेनोपॉज का सामना करना पड़ा। जबकि पाया गया कि रिफाइंड पास्ता और चावल खाने वाली महिलाओं में मेनोपॉज डेढ़ वर्ष समय पूर्व हो गया।

मेनोपॉज क्या है?

उम्र के साथ साथ महिलाओं में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। 10-12 साल से महिलाओं में मासिक चक्र की शुरुआत हो जाती है जो 50 वर्ष चलता है। लेकिन 50 तक पहुंचते पहुंचते यह चक्र बंद होने लगता है और महिलाओं की इसी स्थति को मेनोपॉज के नाम से जाना जाता है। यह कोई रोग नहीं है बल्कि शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है जिससे होकर एक उम्र के बाद हर महिला को गुज़ारना पड़ता है। इस स्थिति के बाद समस्त प्रजनन क्रियाशीलता समाप्त हो जाती है या कहें कि मासिक चक्र के बंद हो जाने के बाद महिला के गर्भ धारण करने की सारी संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं।

समय से पहले मेनोपॉज होने के अन्य कारण

- कई बार इसका कारण जेनेटिक भी होता है। यानि यह समस्या मां से बेटी को हो सकती है। - कैंसर से पीड़ित ऐसी महिला, जो कीमोथेरेपी ले रही है उसको भी जल्दी मेनोपॉज हो सकता है। - रूमटॉइड आर्थराइटिस और थायरोइड आदि के कारण भी ऐसा हो सकता है।- टर्नर सिंड्रोम से भी यह समस्या जल्दी हो सकती है क्योंकि इनकम्पलीट सेक्स के कारण ओवरी सही तरह से काम नहीं करती है।- मोटापा, पीसीओडी, स्मोकिंग, कम बीएमआई आदि से भी समय से पहले मेनोपॉज का खतरा होता है।

समय से पहले मेनोपॉज होने के नुकसान

पहले के कुछ शोधों में पता चला कि समय से पहले मेनोपॉज होने से हड्डी का घनत्व कम होने , ऑस्टियोपरोसिस होने और दिल की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है जबकि मेनोपॉज देर से होने से ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर और एंडोमेट्रियल कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब