Anti-Aging Foods: इन 5 चीजों को खाकर 100 साल जी सकते हैं आप, एक्सपर्ट भी देते हैं गारंटी!

By उस्मान | Published: June 29, 2019 11:43 AM2019-06-29T11:43:09+5:302019-06-29T11:43:09+5:30

Secrets of healthy aging: हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ और लंबे जीवन में बेहतर जीवनशैली और डाइट का अहम रोल है।

Eating for Longevity: 5 Anti-aging best foods that make you live longer and healthy life in Hindi | Anti-Aging Foods: इन 5 चीजों को खाकर 100 साल जी सकते हैं आप, एक्सपर्ट भी देते हैं गारंटी!

Anti-Aging Foods: इन 5 चीजों को खाकर 100 साल जी सकते हैं आप, एक्सपर्ट भी देते हैं गारंटी!

हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ और लंबे जीवन में बेहतर जीवनशैली और डाइट का अहम रोल है। खानेपीने के इन नियमों को अपनाकर आप एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। 

1) पोटैशियम है जरूरी
लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए पोटैशियम बहुत जरूरी है। इसलिए आपको पोटैशियम से भरपूर सब्जियां जैसे आलू, पत्तेदार साग और फल, जैसे केला और पपीता खाना चाहिए। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के एक अध्ययन के अनुसार, 65 और उससे अधिक उम्र के लोग, जो इन खाद्य पदार्थों का किसी भी हाल में सेवन करना चाहिए। इनसे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और इस उम्र में बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 
रोजाना 4.7 ग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है, जो इन चीजों से आराम से मिल सकता है।

2) मछली  
कुछ फैटी मछली खाने से उम्र भर स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। मछली में ओमेगा -3 एसिड होता है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि ये हेल्दी फैट हृदय रोग और दिल के दौरे के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। 2008 के न्यूरोलॉजी अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि बूढ़े लोग जो सप्ताह में कम से कम तीन बार ओमेगा -3 युक्त मछली खाते हैं, उन लोगों की तुलना में स्ट्रोक और डिमेंशिया से जुड़े मस्तिष्क घावों का लगभग 26 प्रतिशत कम जोखिम था, जो नियमित रूप से मछली नहीं खाते थे।

स्वस्थ और लंबे जीवन जीने के उपाय (secrets of healthy aging)

3) विटामिन डी 
विटामिन डी कई उम्र से संबंधित कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। आर्काइव्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन डी का कम सेवन करने वालों को उम्र से संबंधित बीमारियों से होने वाली मौत का खतरा कम होता है। अन्य कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि विटामिन डी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कुछ कैंसर और कुछ ऑटोइम्यून रोगों से बचाने में मदद कर सकता है।

4) रेड मीट कम करें
एक्सपर्ट हफ्ते में सिर्फ एक बार लाल मांस खाने की सलाह देते हैं। इसमें सैचुरेटेड फैट होता है, जो धमनियों को जाम कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। यह कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है। एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने सबसे अधिक मात्रा में रेड मीट (एक दिन में लगभग एक चौथाई पाउंड हैमबर्गर के बराबर) का सेवन किया, उनमें कम खाने वालों की तुलना में कुछ कैंसर विकसित होने का जोखिम 20 से 60 प्रतिशत अधिक था।  

5) दालचीनी, शहद और लहसुन
हाल ही में इंग्लिश वेबसाइट ब्राइटसाइड ने 114 साल जीने वाले बर्नान्डो लैपलो के लंबे जीवन से जुड़े सीक्रेट्स शेयर किये हैं, उनसे आपको प्रेरणा मिल सकती है। बर्नान्डो लैपलो का जन्म 1901 में हुआ था और 2015 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय स्वस्थ भोजन को दिया। उनके रोजाना के खाने में दालचीनी, शहद, लहसुन, चॉकलेट और ओलिव ऑयल जैसी चीजें शामिल होती थीं। 

Web Title: Eating for Longevity: 5 Anti-aging best foods that make you live longer and healthy life in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे