लाइव न्यूज़ :

न्यू ईयर पार्टी के बाद हैंगओवर उतारने के लिए करें ये 5 आसान काम, सिर दर्द होगा छूमंतर

By गुलनीत कौर | Updated: January 1, 2019 07:27 IST

अगर पार्टी में अधिक खाने से पेट लूज हो गया है तो ऐसे में केला खाना सही है। इसके अलावा केले में मौजूद पोटैशियम तत्व हैंगओवर को कम करने में भी मदद करता है।

Open in App

नया साल कब शुरू होता है और कब खत्म भी हो जाता है, वक्त का पता नहीं चलता। हर साल इस बात का एहसास होता है कि वक्त बहुत तेजी से चला गया। लेकिन कुछ याद रहता है तो सालभर में की गई मौज-मस्ती और खुशियां। इसी की याद में साल के आख़िरी दिन हम जी भरकर पार्टी करते हैं। नयू ईयर मनाने का हर किसी का अपना तरीका है। कुछ लोग घूमते-फिरते हैं, कुछ नाचते-गाते हैं तो कुछ चुपचाप बैठकर खाना-पीना पसंद करते अहिं।

अगर आप तीसरी केटेगरी में आते हैं तो जाहिर है कि इस साल नयू ईयर पार्टी में आपने जमकर अल्कोहल लिया होगा। और इस समय उसका असर आपके सिर के दर्द के रूप में बोल रहा है। मगर नया साल चढ़ गया है और साल के इस पहले दिन को खराब ना करने की बजाय इस हैंगओवर से छुटकारा पाने की कोशिश करें। यहां बताए जा रहे घरेलु नुस्खों की मदद लें और हैंगओवर से पीछा छुडाएं।

1) खूब पानी पिएं

पार्टी की अगली सुबह उठने के ठीक बाद सबसे पहले पानी पिएं। संभव हो तो गुनगुना पानी पिएं। पानी धीरे-धीरे पीना है। एक घंटे के भीतर धीरे धीरे करते हुए कम से कम 2 से 3 गिलास पानी पी जाएं। तभी आपको फर्क महसूस होगा। अगर अधिक पानी पीने की इच्छा ना हो तो एक गिलास पानी पीने के कुछ देर बाद नारियल पानी पी सकते हैं। ये नार्मल पानी से अधिक असरदार माना जाता है। 

2) एक्सरसाइज करें

हैंगओवर की हालत में किसी का भी एक्सरसाईज करने का मन नहीं करता लेकिन यहां हम हार्ड नहीं, लाइट एक्सरसाईज की बात कर रहे हैं। हैंगओवर होने पर कमरे में टहलें। बीच में 2 से 3 मिनट रेस्ट लें और फिर से टहलें। या इसके अलावा सुबह सुबह किसी पार्क में भी टहलने जा सकते हैं। और अगर हालत कुछ बेहतर लगने लगे तो जॉगिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है।

3) हेल्दी ब्रेकफास्ट

हैंगओवर होने पर सिर्फ और सिर्फ लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ही करें। कुछ भी हैवी खाने की कोशिश ना करें। ब्रेड, अंडा, लाइट केक, ऐसी चीजों का ब्रेकफास्ट करें। 

4) केला खाएं

अगर पार्टी में अधिक खाने से पेट लूज हो गया है तो ऐसे में केला खाना सही है। इसके अलावा केले में मौजूद पोटैशियम तत्व हैंगओवर को कम करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: नए साल में सेहत और खुशी पाना है आपका लक्ष्य तो छोड़ दें ये 7 बुरी आदतें

5) शहद और नींबू

अगर हैंगओवर बर्दाश्त ना होने पाए तो सुबह उठते ही गुनगुने पानी में थोड़ा शहद और नींबू डालकर पी जाएं। 15 से 20 मिनट का इन्तजार करें। अगर फिर भी ठीक ना लगे तो इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं। 

टॅग्स :न्यू ईयरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब