बटक्स को राउंड शेप देने, थाइज की चर्बी खत्म करने के लिए घर पर ही शुरू कर दें ये 12 एक्सरसाइज
By उस्मान | Updated: January 11, 2020 12:07 IST2020-01-11T12:07:43+5:302020-01-11T12:07:43+5:30
लड़कियों को थाइज और बटक्स का मोटापा सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे उनके पूरी बॉडी की शेप बिगड़ जाती है।

बटक्स को राउंड शेप देने, थाइज की चर्बी खत्म करने के लिए घर पर ही शुरू कर दें ये 12 एक्सरसाइज
मोटापा आजकल एक सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इस समस्या से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हैं। जाहिर है मोटापा आपके फिगर को खराब कर देता है। यही वजह है कि हर कोई मोटापा कम करने और फिगर को मेंटेन करने में लगा हुआ है। फिट रहने के लिए आजकल सभी जमकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन इसके लिए सही गाइडेंस होना बहुत जरूरी है।
लड़कियों को थाइज और बटक्स का मोटापा सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे उनके पूरी बॉडी की शेप बिगड़ जाती है। अगर आप इन हिस्सों पर जमा फैट को हटाकर एक आकर्षक फिगर चाहती हैं, तो हम आपको कुछ वर्कआउट बता रहे हैं जिनसे तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।
आपने अपने बट को टोन करने के लिए स्क्वाट्स की सभी एक्सरसाइज़ ट्राई की होंगी लेकिन क्या आपने केटलबेल मूव्स ट्राई किया है? आपको बता दें कि केटलबेल एक्सरसाइज़ से आपके ग्लट्स और हैमस्ट्रिंग को मजबूती और बटक्स को एक बेहतर शेप मिलती है। इसके अलावा आपके कोर को स्थिरता भी मिलती है।
ऑर्बिट मूव
ऑर्बिट मूव शरीर के बीच के हिस्से को टोन करने और मजबूती देने के लिए एक बेहतर मूव है। इससे आपकी ऑब्लिक मसल्स पर भी काम होता है और हिप्स व बटक्स के आसपास चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
केटलबेल स्क्वाट
पेट के निचले हिस्से, हिप्स, बटक्स और ग्लट्स को टोन करने के लिए केटलबेल स्क्वाट एक बेहतर एक्सरसाइज़ है। इससे आपके कोर की मसल्स पर भी काम होता है। इससे इन सभी हिस्सों से वजन कम करने में मदद मिलती है।
केटलबेल डेडलिफ्ट्स
हिप्स, बैक और थाई से वजन कम करने के लिए केटलबेल डेडलिफ्ट्स एक बेहतर एक्सरसाइज़ है। इससे आपके बट को एक बेहतर शेप मिलती है और आपके पोश्चर में सुधार होता है।
केटलबेल क्लीन
लोअर बॉडी में टोन लाने के लिए केटलबेल क्लीन एक्सरसाइज़ बढ़िया उपाय है। इसके अलावा इससे बैक साइड से वजन कम होता है और आपके बट को बेहतर शेप मिलती है।
स्किपिंग
वजन कम करने के लिए इससे मजेदार एक्सरसाइज कुछ नहीं है। जम्पिंग रोप से फैट करने में मदद मिलती है और आपके पैर व आर्म्स में टोन आता है।
बर्पीज
यह एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।
जंप स्क्वैट
यह एक हाई एनर्जी वर्कआउट है। जंप करने से हार्ट रेट बढ़ती है और उसके बाद स्क्वैट करने से आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और फैट बर्न होता है।
जम्पिंग लंग्स
इससे आपके ग्लट्स, बट और लेग्स पर काम होता है। इस कार्डियो वर्कआउट से आपको तेजी से कैलोरी नुर्ण करने में मदद मिलती है। आप इस वर्कआउट के जरिए अपनी थाइज का फैट कम कर सकते हैं।
सीजर्स एक्सरसाइज
पेट का मोटापा कम करने के लिए ये एक्सरसाइज बेहतर है। पीठ के बल लेट जाएं, हाथ हिप्स के नीचे हों। धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, पैरों की उंगलियां ऊपर की ओर रहें। पैरों को सीधे रखें और फिर दाएं पैर को थोड़ा नीचे लाएं (बिस्तर या जमीन पर छुए बिना) फिर ऊपर वापस ले जाएं। ऐसा ही बाएं पैर से करें। इसे 15 बार करें।
माउंटेन क्लिम्बर
आप इसे धीरे शुरू करते हुए पैरों की गति बढ़ा सकते हैं। इससे आपके कोर, एब्स, लेग्स और शोल्डर्स पर काम होता है।
लोकस्ट एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने से आपकी थाइज, हिप्स और पैर के साथ-साथ पूरे शरीर पर काम होता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथ जांघों के नीचें रखें। चिन बेड (या जमीन) पर और धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर मोड़ें। साथ ही साथ, पैरों को ऊपर की ओर ले जाएं। कुछ देर के लिए रूकें फिर वापस नॉर्मल स्थिति में आ जाएं।
लाइंग डाउन ट्विस्ट
इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बैक को आराम मिलता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ शरीर के बगल में रखें। घुटने मोड़ें, और पंजे बेड पर हों। अब घुटनों को दायीं ओर झुकाएं, इतना कि घुटने बेड को छुएं। गर्दन बायीं ओर मोड़ लें, और बायीं हथेली की ओर देखें। अब इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।



