आंतों में कीड़े होने पर शरीर देता है 15 चेतावनी, नजरअंदाज करने पर पूरे शरीर की हो जाएगी बुरी हालत

By उस्मान | Published: January 13, 2020 10:40 AM2020-01-13T10:40:43+5:302020-01-13T11:37:37+5:30

आंतों में कीड़े पड़ जायें तो यह बहुत ही दुखदायी होता है। यह समस्‍या सबसे अधिक बच्‍चों में होती है लेकिन बड़ों की आंतों में भी कीड़े हो सकते हैं।

Early signs and symptoms of Intestinal Worms, causes and risk factors, prevention and medical treatment | आंतों में कीड़े होने पर शरीर देता है 15 चेतावनी, नजरअंदाज करने पर पूरे शरीर की हो जाएगी बुरी हालत

आंतों में कीड़े होने पर शरीर देता है 15 चेतावनी, नजरअंदाज करने पर पूरे शरीर की हो जाएगी बुरी हालत

आंतों में संक्रमण होना सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को पैदा कर आपके शरीर की संपूर्ण प्रक्रिया पर असर डालता है। कभी-कभी आंतों में कीड़ों के कारण इन्फेक्शन पैदा हो जाता है जो काफी खतरनाक होता है। आंतों में कीड़े पड़ जायें तो यह बहुत ही दुखदायी होता है। यह समस्‍या सबसे अधिक बच्‍चों में होती है लेकिन बड़ों की आंतों में भी कीड़े हो सकते हैं।

मानव पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये परजीवी मानव की आंतों में रहते हैं, आंतो की सामग्री खाते हैं और आंतो की परतों से खून चूसते हैं। ये आतों के परजीवी मानव की आंतों से पोषण प्राप्त करते हैं। इसकी वजह से प्रतिवर्ष न जाने कितने लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं और उनकी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाता।

आंत या पेट में कीड़े होने के लक्षण

हेल्थलाइन के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि पेट के ये कीड़े करीब 20 प्रकार के होते हैं जो आंतों में घाव तक पैदा कर सकते हैं। आंतों में कीड़े होने के कुछ आम लक्षण हैं जिनमें मुख्यतः पेट दुखना, मिचली आना, भूख न लगना, पेट फूल जाना, थकना और अकसर खाना हज़म न होना, दस्त, या कब्ज होना शामिल हैं। इसके अलावा आपको वजन कम होना, ठीक से नींद न आना, खुजली होना, सांस लेने में परेशानी होना और बुखार होना जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। 

आंत या पेट में कीड़े होने के कारण

आंतों के कीड़े से संक्रमित होने का एक तरीका एक संक्रमित जानवर, जैसे गाय, सुअर, या मछली का अधपका मांस खाना है। इनके अलावा आंत में कीड़े दूषित पानी का सेवन, दूषित मिट्टीका सेवन, दूषित मल के साथ संपर्क, साफ-सफाई का ध्यान न रखना, राउंडवॉर्म आमतौर पर दूषित मिट्टी और मल के संपर्क के माध्यम से प्रेषित होते हैं।

एक बार जब आप दूषित पदार्थ का सेवन कर लेते हैं, परजीवी आपकी आंत में चला जाता है। फिर वे आंत में प्रजनन करते हैं और बढ़ते हैं। एक बार जब वे प्रजनन करते हैं और मात्रा और आकार में बड़े हो जाते हैं, तो आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हो सकते हैं।

आंत या पेट में कीड़े होने के जोखिम

यह समस्या आमतौर पर बच्चों को होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे दूषित मिट्टी वाले वातावरण में खेलते हैं। बड़े लोगों को यह समस्या कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दुनिया में लगभग 10 प्रतिशत लोग आंतों के कीड़े से संक्रमित हैं।  

आंत या पेट में कीड़े का निदान

यदि आपको इस तरह के कोई लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। आपका डॉक्टर आपके मल की जांच कर सकता है। वो परजीवी की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए मल के नमूने ले सकता है। 

आंत या पेट में कीड़े का इलाज

अगर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत है और आप स्वस्थ आहार लेते हैं, तो कुछ प्रकार के आंतों के कीड़े, जैसे कि टैपवार्म अपने आप गायब हो सकता है। हालांकि, आंत के कृमि संक्रमण के लिए एंटीपैरासिटिक दवा के साथ उपचार की आवश्यकता हो सकती है। गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मल में रक्त या मवाद आने, रोजाना या बार-बार उल्टी होने, शरीर का तापमान बढ़ने और ज्यादा थकान और निर्जलित जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जायें। 

English summary :
Intestinal infection affects your gut health the most. It affects the entire process of your body by creating stomach problems.


Web Title: Early signs and symptoms of Intestinal Worms, causes and risk factors, prevention and medical treatment

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे