लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण : शुगर की बीमारी होने से पहले शरीर देता है ये 5 चेतावनी, समझें और बचाव करें

By उस्मान | Updated: March 9, 2021 11:46 IST

अगर आप अक्सर थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर थकान होना डायबिटीज का लक्षणशुगर के लक्षणों को कंट्रोल करना बहुत जरूरीउपचार नहीं कराने से ज्यादा गंभीर हो सकती है बीमारी

डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाता है क्योंकि यहां शुगर के मरीजों की संख्या अधिक है। 

अगर आपको ठीक से आराम करने और स्वस्थ रूप से खाने के बावजूद थकावट महसूस होती है, तो यह डायबिटीज का चेतावनी संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अक्सर खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस करते हैं। 

डायबिटीज क्या है 

शरीर में प्राकृतिक रूप से कुछ मात्रा में शुगर होती है और ऊर्जा के लिए थोड़ी बहुत शुगर की आवश्यकता होती है। लेकिन जब शुगर लेवल एक निश्चित स्तर को पार कर जाता है, तो इसका परिणाम हाइपरग्लाइसेमिया होता है, जिसे आमतौर पर हाई ब्लड ग्लूकोज कहा जाता है।

डायबिटीज से क्या नुकसान है

हाई ब्लड शुगर आपके अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और कई अन्य स्वास्थ्य मुद्दों को जन्म दे सकता है। डायबिटीज मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका जानने के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

डायबिटीज कैसे कंट्रोल करें

डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए कम और बार-बार भोजन करना, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर हाई ब्लड शुगर को लंबे समय तक अनुपचारित छोड़ दिए जाने से कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। 

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं

हम आपको डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो आपको शुरुआत में नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों के महसूस होने पर आपको तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए। 

लगातार पेशाब आनाजब हाई ब्लड शुगर होता है, तो आपके गुर्दे शुगर को ठीक से छानने में असमर्थ होते हैं, जिसके कारण पेशाब शुगर जमा हो जाती है। इससे बार-बार पेशाब आता है। इससे बैक्टीरिया और यीस्ट इन्फेक्शन भी हो सकता है। यदि आप सामान्य से अधिक बार शौचालय जा रहे हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

ज्यादा प्यास लगना ऐसा इसलिए है क्योंकि हाई ब्लड शुगर होने पर भी अधिक पेशाब आता है, जिससे कि आप अधिक बार निर्जलित महसूस करते हैं। यह धीरे-धीरे एक अंतहीन चक्र बन जाता है, जहां आप अधिक बार प्यास महसूस करते हैं, इसलिए आप अधिक पानी पीते हैं और अधिक पेशाब करते हैं।

बेवजह वजन कम होनाहाई ब्लड शुगर होने से आपके शरीर का वजन कम होना शुरू हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर आपको ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रभावी रूप से ग्लूकोज का उपयोग करने में असमर्थ होता है। इस प्रकार, यह आपके शरीर में वसा को जलाना शुरू कर देता है, जिसके परिणामस्वरूप अचानक वजन कम हो सकता है। अगर आपका बिना कुछ किए वजन कम हो रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो।

दृष्टि को नुकसान होनाहाई ब्लड शुगर लेवल आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकता है। यह आपके नेत्र स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है और आंखों की रोशनी के नुकसान का खतरा बढ़ा सकता है। आंखों की रोशनी में अचानक बदलाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

त्वचा को नुकसानइंसुलिन प्रतिरोध से त्वचा की रंजकता को नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से गर्दन, जोड़ों के क्षेत्रों और पैरों के आसपास की त्वचा पर फर्क नजर आ सकता है। त्वचा में अचानक बदलाव होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

टॅग्स :डायबिटीजडायबिटीज डाइटहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत