लाइव न्यूज़ :

इस कारण दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है बीमारियों का खतरा, जानें एक्सपर्ट्स की राय- पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: August 29, 2022 17:42 IST

शोधकर्ताओं की माने तो जलवायु परिवर्तनों के कारण ही पूरी दुनिया में 277 रोग बढ़े है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि पूरी दुनिया में 58 फीसदी ऐसे लोग है जो संक्रामक रोगों से प्रभावित हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देशोधकर्ताओं ने दुनिया भर में बढ़ रही बीमारियों के पीछे के कारण का पता लगाया है। उनके मुताबिक, इन बीमारियों के पीछे का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। शोधकर्ताओं का कहना है कि समय रहते इसका उपाय न किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

Climate Change Side Effects: क्या कभी आप ने यह सोचा है कि दुनिया में हर कोई बीमार क्यों है। किसी को बड़ी-बड़ी बीमारी है तो कोई मामूल बीमारियों से जूझ रहा है, लेकिन इतना तय है कि हर देश और हर प्रांत के लोग बीमारी जरूर है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि ऐसा क्यों? आखिर लोग बीमार क्यों पड़ रहे है। 

दुनिया में बढ़ रही बीमारियों का कारण क्या है

इस बात का जवाब हाल के एक स्टडी में मिला है जहां पर यह साफ हुआ है कि इस हमारे बीमार होने के पीछे का कारण क्या है। मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हालिया स्टडी यह साफ हुआ है कि दुनिया में बढ़ रही बीमारियों के पीछे क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन है। जी हां, क्लाइमेट चेंज के कारण दुनिया भर में सबसे ज्यादा बीमारियां बढ़ रही है। 

सबसे ज्यादा बीमारी क्लाइमेट चेंज के वजह से हुई है

रिपोर्ट के अनुसार, इंसानों को प्रभावित करने वाली 375 संक्रामक बीमारियों (Infectious Disease) में से 58 फीसदी डिजीज का प्रकोप क्लाइमेट चेंज की वजह से बढ़ गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि यह जलवायु परिवर्तन क्यों हो रहा है, तो जलवायु परिवर्तन के पीछे ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन जिससे क्लाइमेट चेंज हो रहा है और हम बीमार पड़ रहे है। 

ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि समय रहते हुए अगर जलवायु परिवर्तन को लेकर कोई ठोस कदन नहीं उठाए गए तो इससे आने वाले दिनों में खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। 

पूरी दुनिया में 277 रोग बढ़े भी है

शोधकर्ताओं का कहना है कि उन लोगों ने 77000 से भी ज्यादा स्टडीज की जांच की है और जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वे इस जांच के बाद इस फैसले पर पहुंचे है कि ज्यादा गर्मी, सूखा, जंगल की आग, अत्यधिक वर्षा, बाढ़, तूफान. समुद्र के लेवल में वृद्धि, महासागरीय जलवायु परिवर्तन और भूमिगत बदलाव के कारण हमें तरह-तरह की बीमारियां हो रही है और इन बीमारियों का यही मुख्य कारण भी है। 

स्टडी में यह भी पता चला है कि जलवायु परिवर्तनों के कारण ही पूरी दुनिया में 277 रोग बढ़े है। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि पूरी दुनिया में 58 फीसदी ऐसे लोग है जो संक्रामक रोगों से प्रभावित हुए है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब