लाइव न्यूज़ :

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए पीने का सही तरीका

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 7, 2024 13:00 IST

खड़े होकर पानी पीने से शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचता है। खड़े होकर पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं; ऐसे में आपको पानी पीने का सही तरीका पता होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमानव शरीर भी लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है।हम जिंदा रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं।जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

मानव शरीर भी लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है। हम जिंदा रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं लेकिन जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो हम डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। शरीर और शरीर के हर हिस्से को सुचारु रूप से काम करने के लिए आपको हर दिन लगभग 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन क्या आप पानी पीने का सही तरीका जानते हैं? 

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है तो आइए हम आपको बताते हैं कि पानी पीने का एक सही तरीका होता है। जानकारी के अभाव में कई लोग खड़े होकर पानी पीने लगते हैं।

खड़े होकर पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

किडनी की समस्या: खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप किडनी के मरीज हैं तो खड़े होकर पानी बिल्कुल न पिएं।

गठिया की समस्या: गठिया से पीड़ित लोगों को कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसा करने से जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है।

फेफड़ों की समस्या: खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। इससे फेफड़ों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

खराब पाचन: खड़े होकर पानी पीने से लोगों के पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में जाता है, जिससे शरीर के निचले हिस्से में चोट लगती है। 

पानी पीने का सही तरीका क्या है? 

आपको बता दें कि पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए। पानी को एक साथ पीने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीना चाहिए। धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही रहता है और शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब