खाने के तुरंत बाद नहाने और चाय-कॉफी का सेवन गलती से भी न करें, ठंडा पानी पीना, फल खाना भी सही नहीं; जानें फिटनेस टिप्स

By आजाद खान | Published: January 26, 2022 05:53 PM2022-01-26T17:53:27+5:302022-01-26T18:02:20+5:30

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड प्रेशर, थायराइड, डायबिटीज जैसी कई बीमारियां होती है जो हमारे गलत लाइफस्टाल के कारण हमारे शरीर में पैदा होती है।

dont take food leave habit after food otherwise land you problem health tips khane ke bad in chizo se bache | खाने के तुरंत बाद नहाने और चाय-कॉफी का सेवन गलती से भी न करें, ठंडा पानी पीना, फल खाना भी सही नहीं; जानें फिटनेस टिप्स

खाने के तुरंत बाद नहाने और चाय-कॉफी का सेवन गलती से भी न करें, ठंडा पानी पीना, फल खाना भी सही नहीं; जानें फिटनेस टिप्स

Highlightsजानकार खाने के बाद कई चीजों के सेवन से मना करते है।ऐसा करने से इसका आपके शरीर पर उल्टा असर पड़ेगा।पौष्टिक खाना और हमेशा एक्सरसाइज से हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।

Don't Take This Food After Food: अकसर हम लोग आजकल अपने बिजी लाइफ के चलते अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते है जिसके कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती है। अधिक बिजी रहने के कारण से हम सभी के खानपान से लेकर शारीरिक एक्टिविटी (physical activity) में भी काफी बदलाव आया है।

जानकार कहते हैं कि इससे ब्लड प्रेशर, थायराइड, पीसीओडी, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों होती है। ऐसे में अगर हमें अपने शरीर को फिट रखना होगा तो हमें अपने लाइफस्टाइल को बदलना होगा। पौष्टिक खाना और हमेशा एक्सरसाइज से हम अपने फिटनेस को बरकरार रख सकते हैं।

लेकिन इसके अलावा कई ऐसे भी कारण है जिससे हमारे शरीर का ग्रोथ रुक जाता है। ऐसे ही कुछ आदतें हैं जिससे हमें छोड़ना होगा ताकि हम हेल्थी रह सकें। तो आइए जानते है कि वे कौन-कौन सी आदतें है जिससे हमें खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

खाने के बाद किन चीजों से सेवन से बचना चाहिए (Don't Take This Food After Food)

जानकार कहते हैं कि खाने के बाद इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, ताकि हम हेल्थी और फिट रह सकें। 
 
चाय-कॉफी के सेवन से बचें (Don't Take Tea Coffe After Food)

लोगों में यह अकसर देखा गया है कि वे खाने के बाद चाय और कॉफी के सेवन को खूब पसंद करते हैं। लेकिन जानकार ऐसा करने से मना करते है। उनका कहना है कि खाने के बाद चाय-कॉफी के इस्तेमाल से आपको पाचन संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं इससे आपके हाथ-पैर ठंडे, सिर घूमना और भूख ना लगने की समस्या हो सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि खाने से पहले और खाने के बाद करीब 1 घंटा का गैप रखना चाहिए। इस गैप के बाद ही चाय-कॉफी का सेवन करना चाहिए। खाने के बाद इसे लेने से इसमें मौजूद केमिकल टैनिन आयरन सोखने की प्रक्रिया में बाधा आती है, जो करीब 87 फीसदी तक घटता है। इससे आपको एनीमिया की शिकायत हो सकती है।

फलों का सेवन से जानकारों ने किया मना (Don't Take Fruits After Food)

फल खाना अच्छा चीज है और इससे सेहत को फायदा मिलता है, लेकिन फल को गलत समय पर खाने के लिए इससे आपको उल्टा नुकसान भी हो सकता है। जानकार इसे लंच, डिनर या फिर ब्रेकफास्ट के बाद लेने से मना करते हैं। उनका कहना है कि खाली पेट ही फल का सेवन करें, इससे इसके इस्तेमाल से आपको फायदा ही मिलेगा। 

ठंडा पानी पीने से करें परहेज (Don't Take Cold Water After Food)

ठंडा पानी पीना किसको पसंद नहीं है। लेकिन खाने के तुरंत बाद इसके सेवन से आपके डाइजेशन में परेशानी हो सकती है। एक्सपर्ट्स कहते है कि खाने के बाद पानी पीने से आपके पेट में खाने का झुंड या गुच्छ जमा हो जाता है जो हमारे पाचन में दिक्कत पैदा करता है। उनके हिसाब से खाने के 30 या 45 मिनट बाद ही पानी को पीना चाहिए। 

खाने के तुरंत बाद नहाना सही नहीं है (Don't Take Bath After Food)

ऐसा कहा जाता है कि आम तौर पर खाने के नहाना नहीं चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे मानते नहीं है। वे अकसर खाने के बाद नहा लेते है जिससे उन्हें काफी परेशानी भी होती थी। डॉक्टरों का कहना है कि खाने के तुरंत बाद नहाने से आपका बॉडी टेंपरेचर अचानक बहुत कम हो जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इसके अलावा और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

खाने के तुरंत बाद न सोएं (Don't Go Early For Sleep After Food)

रात के खाने के बाद आप जल्दी डिनर पर न जाएं। इससे आपको हार्ट बर्न यानी सीने में जलन, खर्राटे आना और स्लीप ऐप्निया की भी दिक्कत हो सकती है। ऐसा सलाह दिया जाता है कि खाने के तुरंत बाद सोने से आपको और भी बीमारियां हो सकती है। इसलिए इस आदत से बचना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: dont take food leave habit after food otherwise land you problem health tips khane ke bad in chizo se bache

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे