लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी बासी चावल को न समझे बेकार, फेंकने या जानवरों को देने से पहले जान ले यह बात, जानें Stale Rice के चौंकाने वाले फायदे

By आजाद खान | Updated: August 3, 2022 17:52 IST

जानकारों की माने तो बासी चावल में माइक्रो-न्यूट्रीएंट्स और कई अन्य जरूरी मिनरल्स पाए जाते है जिससे आपकी बॉडी को बहुत लाभ मिलता है। इससे आपका फिटनेस भी अच्छा रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देताजा चावल के मुकाबले बासी चावल शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। बासी चावल में ज्यादा फाइबर होते है जिससे शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने मुंह के छालों को भी दूर कर सकते है।

Stale Rice: कई बार ऐसा होता है कि लोग बासी या बचे हुए चावल को बेकार समझ कर फेंक देते है या जानवारों को खिला देते है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि बासी चावल भी आपके और आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है, ऐसे में इसे फेंका मत कीजिए बल्कि इसे इस्तेमाल में लाया कीजिए। बासी चावल के खाने से आपके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा। 

जानकारों की माने तो ताजा चावल के मुकाबले बासी चावल आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके पोषक तत्व आपके बॉडी को फुल फिटनेट और एनर्जी देता है। ऐसे में आइए बासी चावल के फायदे और इसके बनाने के सही तरीके को जानने की कोशिश करते है। 

बासी चावल को ऐसे करें इस्तेमाल (Stale Rice Use)

रात में बचे चावल को ऐसे इस्तेमाल करें ताकि आप चावल को भी इस्तेमाल कर सके और इससे आपके शरीर को फायदा भी मिल सके। इसे नीचे बताए गए तरीके से तैयार करें। 

बासी चावल को अच्छी से बनाकर इस्तेमाल में लाने के लिए सबसे पहले आप बासी चावल को लें और उसे मिट्टी के बर्तन में पानी डालकर 1-2 घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप चेक करें कि चावल पानी में सही से मिल गया है कि नहीं, सही से मिलने के बाद आप कच्चा प्याज, नमक और मिर्च लें और इन सब को चावल में डालकर रेडी बासी चावल को खा लें। 

बासी चावल के फायदे (Stale Rice Benefits)

बासी चावल के खाने के कई फायदे है। इनके एक-एक फायदे नीचे बताए गए है। आइए जानने की कोशिश करते है। 

1. बासी चावल के अनोखे फायदे

जब आप बासी चावल को रात भर रख देते है तो वह फर्मेंटेड हो जाते हैं। ये चावल शरीर को कई फायदे पहुंचाते है। जानकारों की माने तो बासी चावल में माइक्रो-न्यूट्रीएंट्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते है। 

यही नहीं इसमें आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम भी भारी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि बासी चावल खाने की सलाह दी जाती है। 

2. गर्मी में बासी चावल खाने से मिलती है ठंडक 

बताया जाता है कि बासी चावल का तासीर ठंडा होता है, ऐसे में इसको गर्मी में खाने से काफी फायदा मिलेगा। इससे गर्मियों में आपका पेट भी साफ रहेगा इसके साछ-साथ आपका बॉडी टेंपरेचर भी कंट्रोल में रहेगा। 

यही नहीं गर्मियों में आपको यह  लू लगने या उल्टी होने से भी बचाएगा। यह आपके चक्कर आने की भी समस्या को दूर कर सकता है। इसमें फाइबर्स भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे आपको पेट की बीमारी नहीं होगी। 

3. छाले से दिलाता है निजात, वेट लॉस में है फायदेमंद

गर्मियों में अकसर लोगों को डिहाइड्रेशन के कारण मुंह में या पेट में छाले निकल जाते है। ऐसे में लोगों को खाने में काफी दिक्कत होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप बासी चावल का इस्तेमाल कर सकते है। इसके इस्तेमाल से इससे आपको छुटकारा मिलेगा या इसके नियमित खाने से आप इस परेशानी से बच भी सकते है। 

आम तौर पर घर में तैयार किए हुए ताजा चावल के मुकाबले बासी चावल में कैलोरीज कम होता है, जबकि इसमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है। यही कारण है कि यह आपके वेट लॉस में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

4. बासी चावल से मिलता है हेल्दी स्किन

अगर हेल्दी स्किन चाहिए तो आप बासी चावल का सेवन कर सकते है। जानकारों की माने तो बासी चावल में हर वह गुण होता है जिससे एक चेहरा हेल्थी बन सकता है। 

इतना ही नहीं, आप बासी चावल को पीस कर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा सकते है। इससे आपकी स्किन बेदाग और चमकदार हो जाएगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब