खबरदार! सोने से पहले या खाते समय लेते हैं रोज दूध तो आज से हो जाए सतर्क, जानकारों से जानें कब, कैसे और किस तरह करें Milk का सेवन
By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 17:58 IST2022-03-23T17:53:50+5:302022-03-23T17:58:28+5:30
जानकारों की माने तो गाय का दूध सबसे अच्छा होता है। इसमें सब गुण पाए जाते हैं।

खबरदार! सोने से पहले या खाते समय लेते हैं रोज दूध तो आज से हो जाए सतर्क, जानकारों से जानें कब, कैसे और किस तरह करें Milk का सेवन
Milk: दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें हर तरीका का जरूरी आहार पाया जाता है जिससे शरीर को लाभ मिलता है। अकसर डॉक्टर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे हमारा फिटनेस भी ठीक रहता है। हर रोज दूध का सेवन करना शरीर के फिटनेस को बढ़ाता है। इससे हड्डियों समेत दांतें भी मजबूत रहती है। ऐसे में आइए जानते है कि दूध के पीने से हमें क्या-क्या और फायदे मिल सकते हैं।
न्यूज18 में छपि एक लेख के मुताबिक, सार्थक आयुर्वेदालय एवं पंचकर्मा केंद्र (मथुरा) के पंचकर्मा विशेषज्ञ और आयुर्वेदाचार्य डॉ. अंकुर अग्रवाल ने दूध के बारे में कुछ खास जानकारियां साझा की है जो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे।
दूध पीने के फायदे (Milk Benefits)
आयुर्वेद के अनुसार, कुछ शारीरिक समस्याएं होने पर दूध पीना सही नहीं माना गया है, बाकी ऐसे में आप दूध का सेवन कर सकते हैं। जानकारों ने दूध पीने के कई फायदे गिनाए हैं। इनमें से कुछ फायदे नीचे दिए गए है। दूध में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिन में से कुछ नीचे बताए गए हैं।
कैल्शियम
प्रोटीन
मैग्नीशियम
विटामिन ए
विटामिन डी
विटामिन ई
किसका दूध शरीर के लिए बेहतर होता है (Whose Milk Will Be More Beneficial)
डॉ. अंकुर अग्रवाल का कहना है कि शरीर के लिए गाय का दूध काफी लाभकारी होता है। वैसे दूध को उन लोगों को भी ज्यादा सेवन जिन लोगों के शरीर में बहुत गर्मी महसूस होती है, पेट में जलन हो, जो लोग शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं।
दूध पीने का क्या है सही समय (Milk Drinking Right Time)
वैसे तो दूध पीने का कोई सही समय नहीं होता है, जब कभी भी आपको भूख लगे तो आपको दूध पी लेना चाहिए। इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपका पेट भी भर सकता है। जानकार खाते समय दूध पीने से मना करते हैं। इससे आपके खाने और दूध दोनों के पाचन में गड़बड़ी हो सकती है जिसके कारण जुकाम, खांसी, दस्त, उल्टी, बुखार जैसी अन्य समस्या भी पैदा हो सकती है।
इन लोगों को या इन हालात में नहीं पीना चाहिए दूध (These People/Condition Don't Use Milk)
जानकारों की माने तो कुछ हालात में और कुछ लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों को कई दिक्कतें हो सकती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. अंकुर अग्रवाल की माने तो जिन लोगों को कफ वाली खांसी, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधित समस्या, खुजली, वजन बढ़ रहा हो, नाक, कान और गले में खुजली की समस्या से परेशान हों, उनको दूध से दूर ही रहना चाहिए। ये लोग केवल गर्मी की रातों में सोते समय थोड़ा दूध पी सकते हैं और बाकी के मौसन में इससे परहेज करना चाहिए।
दूध के साथ खट्टी और नमक वाली चीजों से बचें (Sour/ Salty Fruits/Things Avoid With Milk)
उनका यह भी कहना है जिन लोगों को सूखी खांसी हो, वे दूध पी सकते हैं, लेकिन जिनको खांसने पर बलगम आए तो दूध नहीं पीना चाहिए। यही नहीं देर रात खाने के बाद सोने से पहले दूध का पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है और इससे शिरो गत रोग हो सकता है। इसलिए इससे बचना चाहिए। इसके अलावा दूध के साथ कभी भी खट्टी और नमक वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेबत पर उल्टा असर पड़ेगा। साथ ही मैंगो शेक और स्ट्रॉबेरी शेक से भी बचना चाहिए क्योंकि ये खट्टे होते हैं जिसे विरुद्ध आहार माना जाता है।
अगर आपको दूध पीने के बाद पाचन की दिक्कत होती है तो ऐसे में आपको दूध में थोड़ा सा सोंठ (Dry ginger) पाउडर डालकर उबालें और फिर पिएं। इससे आपके दूध के पाचन में कोई परेशानी नहीं होगी।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)