लाइव न्यूज़ :

खबरदार! जले हुए खाने के है कई नुकसान, अगर आप भी करते है इसे काफी पसंद तो यह खबर आपके लिए है, जानें एक्सपर्ट्स की सलाह

By आजाद खान | Updated: May 16, 2023 16:46 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जला हुआ खाना न केवल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह खाने में टेस्टी भी नहीं लगता है। केवल कुछ लोग ही जले हुए खाने खाना पसंद करते है, ऐसे में जानकार इससे दूर रहने की सलाह देते है।

Open in App
ठळक मुद्देजला हुआ खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इससे आपको कई तरह की समस्या भी हो सकती है। जानकार इन फूड से दूरी बनाने की सलाह देते है।

Burnt Food Health Risk: अकसर लोगों को आप यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें जला हुआ खाना खाना बहुत पंसद है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरीके से जले हुए खाना खाने से आपको काफी समस्या भी हो सकती है। जानकार जला हुआ खाना खाने से लोगों को परहेज करने की सलाह देते है। उनके अनुसार, जब कोी भी खाना जल जाता है तो वह पके हुए खाने के समान नहीं रहता है और उसे खाने से आपको कई परेशानियां भी आ सकती है। 

तो आइए जान लेते है कि जले हुए खाना खाने से हमें क्या समस्या हो सकती है और इसके क्या फायदे और क्या नुकसान है, आइए एक-एक करके जान लेते है। 

जला हुआ खाना खाना कितना सही?

जानकारों की अगर माने तो लोगों को जला हुआ खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे उनके हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। उनके अनुसार, लोगों को जला हुआ फूड भले ही टेस्टी लगे लेकिन उन्हें इससे दूरी बनानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कोई भी खाना पकता है तो खाने में मौजूद कंपाउंड्स और पोषक में कुछ न कुछ बदलाव होते है। ऐसे में यह बदलाव हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालते है। 

इस हालत में पकाए जाने वाले कुछ फूड के पोषण मूल्य पकते समय बढ़ जाते है तो कुछ खाने के पोषण मूल्य ज्यादा पकने या जल जाने के कारण खराब हो जाते है। ऐसे में जब खाने का पोषण मूल्य खराब ही हो जाता है तब ये शरीर को कम फायदा पहुंचाता है और इससे हेल्थ को ज्यादा हानि पहुंचता है। यही कारण है कि जानकार इससे दूर रहने की सलाह देते है। 

इस कारण नहीं खाना चाहिए जला हुआ खाना

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब कभी भी कोई भी खाना जल जाता है तो उसमें मौजूद विटामिन बी और सी सहित कई जरूरी पोषक तत्व और खनिज भी बर्बाद हो जाते है। ऐसे में जानकार उन फूड से दूरी बनाने की सलाह देते है जिसमें पोषक तत्वों और खनिजों की मौजूदगी न हो। उनके अनुसार, ये हेल्थ के लिए काफी हानिकारक होता है। यही नहीं जानकारों का यह भी मानना है कि जले हुए खाने में विषाक्त पदार्थ बनने लगते है जिससे हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने लगता है। इसके अलावा इससे  फ्री रेडिकल्स को भी नुकसान पहुंचता है। 

जानकारों का यह भी कहना है कि जले हुए खाने में खतरनाक केमिकल भी पाए जाते है। उनके अनुसार, जले हुए खाने में हेट्रोसाइक्लिक एमाइन, एक्रिलामाइड और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) जैसे कुछ खतरनाक कंपाउड्स पैदा होने लगते हैं। उनके अनुसार, इन खानों में यह कंपाउड्स तब पैदा होते है जब प्रोटीन और फैट हाई टेंपरेचर पर रिएक्ट करने लगते हैं। ऐसे में यह कंपाउड्स हमारे शरीर के लिए सही नहीं है, इससे हमें कई परेशानियां भी हो सकती है। 

हो सकती है कई और समस्या

जले हुए खाने या खाने को ज्यादा पकाने के बाद खाने से उसकी पौष्टिकता खत्म भी हो सकती है। ऐसे में इस तरीके के खाना खाने से आपका सेहत प्रभावित हो सकता है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ सकता है। यही नहीं इससे आपको इनडाइजेशन की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा इस कारण आपको एसिडिटी, आंतों की समस्या और सीने में जलन सहित कई और समस्या भी हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सभोजनहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत