लाइव न्यूज़ :

Covid-19 treatment: इन 4 तरीकों से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प

By उस्मान | Updated: October 6, 2020 11:54 IST

Donald Trump coronavirus treatment : राष्ट्र्पति ने कहा कि कोरोना से 'डरें' नहीं और उसे अपने जीवन पर 'हावी' ना होने दे

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने कहा डर को अपने ऊपर हावी न होने दें 'रेमडेसिवीर' से इलाज में मिली मदद ट्रम्प को Dexamethasone भी दी गई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। सैन्य अस्पताल में चार दिन बिताने के बाद वे व्हाइट हाउस लौट आए हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया था। उनके साथ उनके कई कर्मचारी और सहयोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। चलिए जानते हैं उन्होंने किस तरह कोरोना को मात दी। 

डर को नहीं होने दिया हावीव्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रम्प ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वायरस से 'डरें' नहीं और उसे अपने जीवन पर 'हावी' ना होने दे। ट्रम्प ने कहा, 'मैं आपसे कह रहा हूं। कोविड से डरे नहीं। उसे अपने जीवन पर हावी ना होने दे। अपनी फिटनेस दिखाते हुए, ट्रम्प ने एक असामान्य निर्णय लिया और अपने आवास तक लिफ्ट के बजाय दक्षिण पोर्टिको की सीढ़ियों से गए। 

'रेमडेसिवीर' से इलाज में मिली मदद व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ। सीन कॉनली ने कहा कि ट्रम्प को सभी मानदंडों के तहत अस्पताल से छुट्टी दी गई है और उन्हें केविड-19 के इलाज के लिए 'रेमडेसिवीर' की एक और खुराक दी गई थी। 

उन्होंने कहा, 'पिछले 24 घंटे से राष्ट्रपति की हालत में लगातार सुधार आ रहा था। उन्हें 'रेमडेसिवीर' की एक और खुराक दी गई और फिर हमने उन्हें घर लाने का निर्णय किया।' 

कोरोना के इलाज में कितनी कारगर है रेमडेसिविर

कोरोना के मरीजों को रेमेडिसीवर, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं दी जा रही हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि एंटीवायरस दवा 'रेमेडिसीवर' सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा कम करता है और उन्हें फेफड़ों का रोग नहीं होने देता।

एंटीबॉडी थेरेपीबता दें कि ट्रंप के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें एंटीबॉडी थेरेपी दी गई थी। इस थेरेपी की मदद से कोरोना वायरस की गंभीरता को कम किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसके ट्रीटमेंट को अथॉरिटीज से इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिली है।

Dexamethasone भी दी गईजनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प को रेमडेसिवीर के साथ Dexamethasone के साथ ही Regeneron कंपनी की एंटीबॉडी थेरेपी भी दी गई है। यह दवा वायरस के इंफेक्शन को कम करती है लेकिन साथ ही यह दवाई मरीज के इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर सकती है।

राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस की बालकनी में अपना मास्क उतार दिया, जहां हाल ही में कई कर्मचारी और सहयोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। ‘वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर’ अस्पताल से निकलने से पहले ट्रम्प ने ट्वीट किया था, ‘‘ जल्द चुनाव अभियान शुरू करूंगा।

व्हाइट हाउस की उनकी पूर्व प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने भी ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और इस वायरस के आगे वह घुटने नहीं टेकेंगे। 'वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर' से 'मरीन वन' में बैठने से पहले ट्र्रम्प ने पत्रकारों से कहा था कि वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया के बृहस्पतिवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम