लाइव न्यूज़ :

कहीं आप भी बार-बार धोते है अपना हाथ, करते हैं ज्यादा सफाई, तो हो जाए सावधान, जानें ओसीडी के लक्षण और बचाव

By आजाद खान | Updated: July 22, 2022 17:15 IST

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग ओसीडी से परेशान है उन्हें एक ही काम बार-बार करने का मन करता है। ऐसे लोग कई और मानसिक बीमारी से भी परेशान रहते है।

Open in App
ठळक मुद्देओसीडी बीमारी बहुत ही जानलेवा होती है। इसमें लोग डर, तनाव, चिड़चिड़ापन, उदासी और हताशा का भी शिकार हो जाते है। ऐसे में इससे शिकार लोगों को डॉक्टर को तुरन्त देखाना चाहिए।

Obsessive Compulsive Disorder Symptoms:  क्या आप बार-बार हाथ धोते है और किसी एक जगह को कई बार साफ करते है। अगर हां, तो ऐसे में हो सकता है कि आप ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) का शिकार हो। जी हां, इस बीमारी में आपको जर्म से डर लगने लगता है जिस कारण आप बार-बार अपने हाथ धोते है और अपने-आप की तरह आप आस पड़ोस भी साफ रखते है। 

आपको बता दें कि यह बीमारी बहुत ही खराब बीमारी होती है। इस कारण आप डर, तनाव, चिड़चिड़ापन, उदासी और हताशा का भी शिकार हो जाते है जिससे आपका जीवन कष्टमय बन जाता है। ऐसे में अगर सही समय पर इसका इलाज न किया गया तो आने वाले टाइम में यह आपके लिए जानलेवा भी बन सकता है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि यह ओसीडी कौन सी बीमारी है और इसका क्या लक्षण है। यही नहीं आज के इस लेख में हम इसके इलाज के बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे। 

क्या है यह ओसीडी (What is Obsessive Compulsive Disorder)

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, मायो क्‍लीनिक ने यह बताया है कि ओसीडी पेशेंट हर वक्त डर के साए में जीता है और उसे हर वक्त यही लगता है कि उसे जर्म लगा है। ऐसे इसलिए होता है कि आपके और हमारे दिमाग में सिरोटोनिन नाम का एक केमिकल होता है जिसके कम हो जाने से हमे कोई भी काम पूरा होने के बावजूद वह हमें अधूरा लगता है। इस कारण हम उस काम को बार-बार करते है। 

इस बीमारी के इसी तरीके के लक्षण होते है और इस हालत में लोग जरूरत से ज्यादा साफ-सफाई पर ध्यान रखने लगते है जिससे उनकी हालत और खराब होने लगती है। 

क्या है ओसीडी के लक्षण (Obsessive Compulsive Disorder Symptoms)

ओसीडी के कई लक्षण है। यह लक्षण एक-एक करके नीचे बताए गए है। अगर आप में भी यह लक्षण दिखाई देते है तो ऐसे में आप तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। 

-ऐसे लोगों को हर वक्‍त गंदगी का रहता है डर -इन लोगों को बार-बार हाथ धोने का मन होता है-ये लोग हर वक्‍त डाउट में रहते है-ऐसे लोग हर वक्‍त चीजों को साफ करते रहते है-अनियंत्रित हो जाना या दूसरों को नुकसान पहुंचाने का डर-ये लोग नहाने में घंटों लगा देते है-ऐसे लोग पूरा दिन सफाई में लगे रहते है-हर वक्‍त सोचते रहना कि कहीं मैं साफ करना भूल तो नहीं गया-इन लोगों को किसी ऐसी जगह लॉक हो जाने का डर बना रहता है, जहां बहुत गंदगी है-ये लोग भीड़ वाली जगह में जाने से डरते है-ऐसी जगहों का सामना करते वक्‍त हाथ हिलना और बेहोश हो जाना आदि.

इसके नुकसान और बचाव का तरीका (OSD Effect and Precaution)

इस बीमारे से परेशान लोगों की जिंदगी काफी प्रभावित होती है। वे लोग अजीबो गरीब काम करते है। कभी वे डिटरजेंट से नहाने लगते हैं और इतना अधिक हाथ साफ करने लगते हैं। उनके द्वारा ऐसे करने से उनका स्किन झुलस जाता है। ऐसे लोग कई मानसिक रोग से परेशान रहते है। 

इससे बीमारी से परेशान लोग अपने घर में किसी को आने नहीं देते है और न वे किसी के घर जल्दी जाने देते है। ऐसे लोग हेल्पर से एक ही काम बार-बार करवाते है। अगर आप में भी यह लक्षण पाए जाते है तो आप तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :Mental Healthमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब