Winter Diet Tips: सर्दियों में ज्यादा टमाटर खाने से करें परहेज, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द और एलर्जी की समस्या, जानें इसके 4 नुकसान

By आजाद खान | Published: January 9, 2023 09:56 PM2023-01-09T21:56:58+5:302023-01-09T22:13:37+5:30

जानकारों की माने तो जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है उन्हें टमाटर के ज्यादा सेवन से दूर रहना चाहिए। ये उनकी समस्या को और भी बढ़ा सकती है।

do not eat too much tomatoes can cause joint pain allergy issues health tips in hindi | Winter Diet Tips: सर्दियों में ज्यादा टमाटर खाने से करें परहेज, बढ़ सकती है जोड़ों में दर्द और एलर्जी की समस्या, जानें इसके 4 नुकसान

फोटो सोर्स: Wikipedia CC (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Truss_tomatoes.jpg)

Highlightsसर्दियां आते ही लोगों द्वारा टमाटर का सेवन बढ़ जाता है। लेकिन जानकार इसके ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह देते है। उनके मुताबिक, इसके ज्यादा सेवन से हमें कई समस्याएं भी हो सकती है।

Tomato Health Risk: सर्दियों में हर घर में किसी भी सब्जि में टमाटर जरूर डाला जाता है। इस सीजन में लोगों द्वारा इसे जमकर इस्तेमाल भी किया जाता है। टमाटर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जिससे आपके शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है। यही नहीं भारी मात्रा में इसमें विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जिस कारण जानकारों द्वारा इस सीजन में इसे खाने की सलाह दी जाती है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि इस सीजन में ज्यादा टमाटर का सेवन करना भी शरीर के लिए सही नहीं है। एक्सपर्ट्स की माने तो केवल सीमित मात्रा में ही टमाटर का सेवन करना चाहिए नहीं तो इससे लोगों को कई गंभीर समस्या भी हो सकती है। यही नहीं इस कारण उनके शरीर पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जान लेते कि ज्यादा टमाटर के सेवन से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकता है। 

1. एसिडिटी की हो सकती है समस्या

आपको बता दें कि टमाटर एक एसिडिक चीज है जिससे खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यही नहीं ज्यादा टमाटर के सेवन से लोगों में सीने की जलन और कई और समस्या पैदा हो सकती है। 

इसके अलावा जिन लोगों को जीईआरडी (गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी) और पाचन की समस्या है, उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

2. हो सकते है जोड़ों में दर्द

बता दें कि टमाटर में सोलनिन नामक अल्कलॉइड पाया जाता जिस कारण आप जब ज्यादा टमाटर का सेवन करते है तो इससे आपके जोड़ों में दर्द की समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि लोगों को इसके ज्यादा सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

3. एलर्जी और संक्रमण भी रहता है खतरा

जानकारों की माने तो टमाटर में मौजूद तत्व हिस्टामाइन त्वचा पर चकत्ते या एलर्जी बनाने का काम करता है। इसलिए जिन लोगों को इससे एलर्जी है, उन्हें केवल सीमित मात्रा में ही इसके सेवन की सलाह दी जाती है और वह भी किसी डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद ही उन्हें इसके इस्तेमाल की इजाजत दी जाती है। 

यही नहीं इसके ज्यादा सेवन से मुंह, चेहरे और जीभ पर सूजन और गले में संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें इससे दूर ही रहना चाहिए। 

4. किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है

एक्सपर्ट्स की माने तो जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही टमाटर का सेवन करना चाहिए। जानकार ऐसा इसलिए कहते है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। 

ऐसे में केवल टमाटर ही नहीं बल्कि इससे बनने वाली सारी प्रोडक्ट्स से दूर रहना चाहिए। ऐसे में इन मरीजों की समस्या और भी बढ़ सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: do not eat too much tomatoes can cause joint pain allergy issues health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे