इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्ची, आधा पका भोजन के खाने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां; हल्के में लिया तो पछताएंगे

By आजाद खान | Published: February 2, 2022 04:36 PM2022-02-02T16:36:57+5:302022-02-02T16:48:24+5:30

मामले से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले जानकारी ले लें कि किन खानों को कच्चा खाना चाहिए, उसके बाद ही ऐसे फूड को खाएं।

Do not eat these 4 vegetables after eating raw half cooked food causes many serious diseases health tips in hindi | इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्ची, आधा पका भोजन के खाने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां; हल्के में लिया तो पछताएंगे

इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्ची, आधा पका भोजन के खाने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां; हल्के में लिया तो पछताएंगे

Highlightsहमारे शरीर के लिए कच्चा और आधा पका हुआ खाना सही नहीं होता है। इससे शरीर को फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है।जानकार बिना जानकारी के आधा पका या कच्चा खाना खाने से मना करते हैं।

Health Advice in Hindi: हमारे शरीर के लिए खाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार हम बिना जानकारी के कच्चा और अधपका खाना या सब्जियों को खा लेते हैं जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है। लोग यह समझते हैं कि आधा पका या कच्चा खाने खाने से सेहत फिट रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जानकार कहते हैं कि बिना जानकारी के कोई भी खाना नहीं खाना चाहिए, इससे फिटनेस पर उल्टा असर पड़ता है। 

किन चीजों को कच्चा या आधा पका नहीं खाना चाहिए (Don't Eat These Food Uncooked)

ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन सी चीजें हैं जिसके कच्चे सेवन से हमारे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। इनसे ताकत तो नहीं मिलती है, बल्कि इसका सेहत उल्टा असर होता है। 
नीचे बताई गई चीजों को सावधानी से इस्तेमाल करें।

1. ब्रोकली को आधा पका नहीं खाना चाहिए

जानकार कहते है कि ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है जिसे लोग काफी पसंद से खाते हैं। लेकिन लोगों में यह आम है कि वे इस सब्जी को आधा पका कर खाते हैं। इसे आधा कभी भी पकाना नहीं चाहिए। इसे ऐसे पकाने से ये सही से पक नहीं पाते हैं जिससे हमें इनका फायदा नहीं मिल पाता है। इसलिए इसे पूरे पका कर ही खाने की सलाह दी जाती है। 

2. कच्चा राजमा खाना सेहत के लिए है खतरा

राजमा-चावल को तैयार करने से पहले हम घर राजमे को पहले भिगाते है फिर इसे पकाते हैं। अगर आप बिना पकाए ही राजमा को खाते है तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। एक्सपर्ट्स बताते है कि राजमे में मौजूद फाइटोमेगलगुटिन टॉक्सिन शरीर में फूड पॉइजनिंग को पैदा करता है। इससे हमारा सेहत भी खराब हो सकता है। इसलिए इसे पका हुआ ही खाएं।

3. बिना पका टमाटर खतरे से खाली नहीं

टमाटर को अकसर सालाद और सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे सब्जियों का टेस्ट काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं जो टमाटर को बिना पकाए हुइ खाना काफी पसंद करते हैं। इन लोगों को ऐसे टमाटर खाना सख्त मना है। टमाटर को बिना पकाए हुइ इस तरह खाना इसलिए मना है क्योंकि टमाटर को पकाने से लाइकोपीन को रिलीज करने में मदद मिल सकती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

4. पालक को कभी भी कच्चा नहीं खाएं

आपको बता दें कि पालक आयरन, कैल्शियम और फाइबर भारी मात्रा में पाई जाती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे कच्चे खाने ज्यादा पसंद करते हैं। जानकार इसे खाने से पहले ब्लांच करने की सलाह देते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: Do not eat these 4 vegetables after eating raw half cooked food causes many serious diseases health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे