लाइव न्यूज़ :

6 सबसे खतरनाक और खर्चीली बीमारियां, दूसरी बीमारी के इलाज पर खर्च होते हैं खरबों रुपये

By उस्मान | Updated: July 30, 2019 13:20 IST

अमेरिका में साल 2011 में हार्ट डिजीज के इलाज पर लगभग 316.6 बिलियन डॉलर खर्च हुए थे। यह खर्च पिछले सालों में और ज्यादा बढ़ा है।

Open in App

अस्थमा सांस लेने में परेशानी से जुड़ी इस बीमारी का खर्च सुनकर आपकी सांस थम सकती है। अस्थमा एंड एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अनुसार, संयुक्त राज्य में अस्थमा के इलाज की कुल लागत 2007 में 56 बिलियन डॉलर थी, जो 2002 में 6 फीसदी तक बढ़ गई। वर्तमान में इसका इलाज और ज्यादा बढ़ गया है। अस्थमा से जुड़ी लागतों में दवाइयां, अस्पताल में रहना, काम और और स्कूल की छुट्टियों के दिन भी शामिल हैं।

हार्ट डिजीजइस खतरनाक बीमारी के इलाज का खर्च सुनकर मरीज को हार्ट अटैक आ सकता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में साल 2011 में हार्ट डिजीज के इलाज पर लगभग 316.6 बिलियन डॉलर खर्च हुए थे। यह खर्च पिछले सालों में और ज्यादा बढ़ा है।    

कैंसरइंसान को तड़पा तड़पाकर मारने वाली इस बीमारी का इलाज भी बहुत महंगा है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, अमेरिका में एक साल की कैंसर दवाओं की औसत कीमत 100,000 डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। इतना ही नहीं, कैंसर का बीमा वाले रोगियों के भी हर साल लगभग 30,000 डॉलर खर्च होते हैं।

मानसिक बीमारीनेशनल एलायंस ऑन मेंटल इलनेस रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में हर साल हर पांच में से एक व्यस्क मानसिक बीमारी से पीड़ित होता है। एजेंसी फॉर हेल्थकेयर रिसर्च एंड क्वालिटी के अनुसार, साल 2013 तक अमेरिका में मासिक बीमारी के इलाज पर हर साल लगभग 193.2 बिलियन डॉलर खर्च होते थे लेकिन वर्तमान में यह खर्चा और ज्यादा बढ़ चुका है। 

डायबिटीजडायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है जिसका दुर्भाग्य से कोई इलाज नहीं है लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। कई देशों में इसकी दवाएं काफी सस्ती हैं लेकिन कई देशों में इसका इलाज महंगा है। अमेरिका में डायबिटीज के मरीजों को दवाओं पर हर साल लगभग 13,700 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।  

एचआईवी/एड्स एचआईवी के मरीजों को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी दी जाती है। रेगुलर चेकअप और दवाओं को मिलाकर सालाना इसका खर्च अधिक हो जाता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में साल 2010 तक एचआईवी के इलाज पर 379,668 डॉलर खर्च होते थे, वर्तमान में इसका इलाज महंगा हो गया है।

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्सकैंसरडायबिटीजएड्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब