लाइव न्यूज़ :

डायबटीज के हैं शिकार तो आपको हो सकता है अग्नाशय कैंसर का खतरा: रिसर्च

By मेघना वर्मा | Updated: June 18, 2018 16:35 IST

इससे पहले हुए अध्ययनों में यह बात सामने आयी थी कि मधुमेह का संबंध अग्नाशय कैंसर के साथ रहा है। 

Open in App

वैज्ञानिकों का दावा है कि मधुमेह टाइप -2 की शुरुआत अग्नाशय कैंसर का आरंभिक संकेत हो सकती है जो कैंसर के सर्वाधिक घातक रूपों में से एक है।

 अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने पाया कि अफ्रीकी - अमेरिकी और लातिन अमेरिकी लोगों में मधुमेह रोगियों में अग्नाशय कैंसर का खतरा दोगुने से अधिक होता है।

अग्नाशय कैंसर इस खतरनाक बीमारी के सबसे घातक रूपों में से एक है जिसमें पांच साल जीने वाले लोगों का प्रतिशत केवल आठ प्रतिशत है। यह इस वजह से है कि ऐसे करीब 80 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता अंतिम चरण में लगता है। 

इससे पहले हुए अध्ययनों में यह बात सामने आयी थी कि मधुमेह का संबंध अग्नाशय कैंसर के साथ रहा है। 

बीते 14 वर्षों के दौरान निकाले गए औसत में 128 मरीज ऐसे सामने आये जिनमें अग्याशय कैंसर के साथ मधुमेह भी था। इसके अलावा 280 मरीज ऐसे थे जिन्हें अग्नाशय का कैंसर था, लेकिन मधुमेह नहीं था।

ये भी पढ़ें- एक सप्ताह में डार्क सर्कल कम करने हों तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे

डायबटीज टाइप 2 लक्षण

डाइबटीज टाइप 2 के लक्षण अगर महसूस हो तो तुरंत अपने खून की जांच कराएं। क्यूंकि इस टाइप 2 शुगर का एकमात्र इलाज है इसे कण्ट्रोल करना। अगर समय रहते टाइप 2 शुगर को कण्ट्रोल नहीं किया तो कई बीमारियां आपके शरीर में जन्म ले सकती हैं। टाइप 2 शुगर के लक्षण इस प्रकार हैं –

1. बार बार पेशाब का आना2. प्यास अधिक लगना3. अत्यधिक भूख लगना4. बिना वजह थकान होना5. हमेशा नींद जैसी आते रहना6. हाथ पैर कांपना7. पैरों में सुन्नता का अनुभव8. अचानक वजन घटना या बढ़ना9. धुंधला दिखाई देना10. गुप्तांग या बगल के आसपास लाल छिलने के निशान11. घावों का ना भरना12. रात को 3 से ज्यादा बार पेशाब जाना13. मुंह सूखना

ये भी पढ़ें- ज्यादा सोने की है आदत तो हो जाएं सावधान! हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

टाइप 2 डायबिटीज के कारण

1. अनुवांशिक (परिवार में पहले से किसी को है तो आपको भी हो सकती है)2. तनावभरी जिंदगी3. अनियमित खानपान4. मोटापा5. नींद पूरी ना लेना6. शारीरिक श्रम का अभाव7. ज्यादा एलोपैथी दवाइयों का सेवन8. गर्भावस्था में अधिक दवाइयों के खाने से बच्चे को मधुमेह हो सकता है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब