लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में डेंगू से अब तक 6 मरीजों की मौत, कुल मामले 1530 के पार, जानिए डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के 8 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: November 1, 2021 15:11 IST

राष्ट्रीय राजधानी में 2017 के बाद से, डेंगू से मौत के यह सर्वाधिक मामले हैं। 2017 और 2016 में डेंगू से 10- 10 लोगों की मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में डेंगू से अब तक 6 मरीजों की मौत, कुल मामले 1530 के पार2017 के बाद से, डेंगू से मौत के यह सर्वाधिक मामलेडेंगू होने पर मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने लगती है।

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से पांच और लोगों की मौत के बाद, इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जबकि अभी तक इसके 1530 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 के बाद से, डेंगू से मौत के यह सर्वाधिक मामले हैं। 2017 और 2016 में डेंगू से 10- 10 लोगों की मौत हुई थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल सामने आए कुल मामलों में से अक्टूबर में ही 1196 मामले सामने आए। नगर निकाय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 30 अक्टूबर तक डेंगू से छह लोगों की मौत हुई और कुल 1537 मामले सामने आए, जो कि 2018 में इस अवधि में सामने आए मामलों के बाद से सर्वाधिक है। इस साल, सितंबर में डेंगू के 217 मामले सामने आए थे, जो कि पिछले तीन साल में इस महीने में सामने आए सर्वाधिक मामले थे।  

डेंगू होने पर मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने लगती है। प्लेटलेट्स की कमी होने का नुकसान आपके शरीर एवं स्वास्थ्य को भुगतना पड़ता है। कई मामलों में इसका कम होना मौत का कारण बन सकत है। खानपान के माध्यम से आप आसानी से प्लेटलेट्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। ऐसे मामले में आपको रोजाना इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

विटामिन के वाली चीजेंप्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आपको विटामिन के से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें मुख्यतः अजमोद, केल, तुलसी, सरसों का साग, पालक, ब्रोकोली, अजवाइन, शतावरी, भिंडी और गोभी जैसी चीजें शामिल हैं। 

गाजरगाजर में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि गाजर में डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने की क्षमता है।

किशमिशकिशमिश आयरन का सबसे बेहतर स्रोत है और प्लेटलेट काउंट को सामान्य करते हुए शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। किशमिश को आप नाश्ते में खा सकते हैं या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं।

अनारअनार आयरन का बेहतर स्रोत है और खून बनाने में मदद करता है। नार्मल ब्लड प्लेटलेट काउंट को बनाए रखने में मदद करने के अलावा, अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व और खनिज ऊर्जा को बढ़ावा देने के रूप में भी काम करते हैं।

बीन्सबीन्स में विटामिन बी 9 या फोलेट होता है जो रक्त प्लेटलेट काउंट को बढ़ावा देने में बहुत मदद करता है। बी 9 से भरपूर कुछ अन्य खाद्य पदार्थ हैं पालक, शतावरी और संतरे।

लहसुनलहसुन न केवल एक उत्कृष्ट रक्त शोधक है, यह स्वाभाविक रूप से रक्त प्लेटलेट की गिनती बढ़ाने में भी मदद करता है।

पपीते की पत्तियांप्लेटलेट काउंट को जल्दी बढ़ाने के लिए एक और घरेलू उपाय पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर पीना है और परिणामस्वरूप घोल पीना है। यह विधि विशेष रूप से प्रभावी है जब प्लेटलेट काउंट में तेज गिरावट होती है, जैसे कि डेंगू बुखार और मलेरिया के मामलों में। 

टॅग्स :डेंगू डाइटहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंटडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!