लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो शुरू, सफर के समय 'कृपया उचित दूरी बनाए रखें', इन 10 नियमों का करें पालन, वरना जुर्माना और वायरस दोनों का हो सकता है खतरा

By उस्मान | Updated: September 7, 2020 10:41 IST

दिल्ली मेट्रो में सफर के नियम : कोरोना से बचना है तो दिल्ली मेट्रो के इन नियमों का जरूर पालन करें

Open in App
ठळक मुद्देसोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालनएक सीट छोड़कर बैठना होगामास्क पहनना होगा जरूरी

कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को 'येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। 'येलो लाइन' दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। लोगों से अपील की गई है कि वह तत्काल आवश्यकता होने की सूरत में ही सेवा का उपयोग करें। 

इस दौरान मेट्रो परिसर में वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए कई नियम बनाये गए हैं और यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा। चलिए जानते हैं दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा। 

हैंड सैनिटाइज करना होगा जरूरीइस दौरान मेट्रो परिसर में वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ ही सभी को मास्क पहनना होगा और लगातार हाथों को सैनिटाइज करना होगा। 

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालनकोरोना का खतरा अभी टला नहीं है और इससे अभी जंग बाकी है। दिल्ली मेट्रो में हमेशा भीड़ रहती है लेकिन अब यात्रियों के भीड़ बनाने से बचना होगा। भीड़ इकट्ठी न हो इसलिए मेट्रो हर स्टेशन पर कर्मचारीयों को तैनात करेगी। ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। उचित सामाजिक दूरी और स्वच्छता बनाए रखने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

उतरने-चढ़ने के लिए मिलेगा ज्यादा समयप्रत्येक स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव समय 10 सेकंड (पहले 10-15 सेकंड से 20-25 सेकंड तक) तक बढ़ाया जाएगा, ताकि यात्रियों को उतरने-चढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

एक सीट छोड़कर बैठना होगासोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कोरोना वायरस को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को अब एक सीट छोड़कर बैठना होगा ताकि कोरोना ओ फैलने से रोका जा सके। ऐसा नहीं करने पर आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सभी सीटों पर 'यहां न बैठें' के स्टीकर लगाये गए हैं। 

मास्क पहनना होगा जरूरीयाद रहे कि मास्क पहनकर आप अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। इसलिए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने से संबंधित सभी गाड़ियों में प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो / विजुअल घोषणाएं की जाएंगी।

सिर्फ स्वस्थ यात्री ही करेंगे यात्रायात्रियों से अपील की गई है कि वे मेट्रो सेवा का उपयोग तत्काल आवश्यक होने पर ही करें और अगर वे स्वस्थ महसूस नहीं कर रहें तो इससे यात्रा करने से बचें। कोविड-19 जैसे लक्षण वाले यात्रियों को मेट्रो में सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें करीब के स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।

यात्रा नहीं कर सकेंगे कोवि कोविड-19 जैसे लक्षण वाले यात्रीकोविड-19 जैसे लक्षण वाले यात्रियों को मेट्रो में सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें करीब के स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। इसलिए अगर आपको कोरोना जैसा कोई भी लक्षण है तो आप मेट्रो में जाने की गलती न करें। 

लिफ्ट में सिर्फ तीन यात्री हो होंगेबताया जा रहा है कि कोविड-19 सुरक्षा मानकों के अनुसार किसी भी स्टेशन पर लिफ्ट में एक बार में अधिकतम तीन यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। डिब्बे में खडे होकर यात्रा करने के दौरान भी दूरी बरकरार रखनी होगी। 

45 स्टेशनों पर लगे थर्मल स्क्रीनिंग सह सैनिटाइज़र डिस्पेंसर 45 स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर, स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग सह सैनिटाइज़र डिस्पेंसर लगाये गए हैं। यह सुविधा 17 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा।

हर फेरे के बाद मेट्रो को किया जाएगा सैनिटाइजटर्मिनल स्टेशनों पर ट्रेनों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसी तरह, दिन खत्म होने के बाद एक बार वे डिपो में आने के बाद  फिर से उनकी अच्छी तरह से सफाई की जाएगी। ट्रेन में ताजी हवा भरने के लिए टर्मिनल स्टेशनों पर ट्रेन के दरवाजे खुले रखे जाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली मेट्रोहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब