लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: वैक्सीन लिए हुए लोगों में 6 महीने बाद एंटीबॉडी का गिर रहा है स्तर- अध्ययन, ओमीक्रोन से मुकाबले के लिए बूस्टर खुराक की है जरूरत

By भाषा | Updated: April 2, 2022 07:25 IST

आपको बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 18,65,101 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में अभी भी कोरोना का असर कायम है। ऐसे में वैक्सीन वाले लोगों में एंटीबॉडी का स्तर घटने की बात सामने आ रही है। यह खुलासा एक अध्ययन में हुआ है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस और उसके वैक्सीन को लेकर कुछ नए खुलासे सामने आए हैं। इस खुलासे के मुताबिक, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और दोनों के मिश्रण की खुराक ले चुके लोगों में एंटीबॉडी का स्तर छह महीने के बाद घटने लगता है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे के एक अध्ययन से यह संकेत मिला है। 

क्या हुआ अध्ययन में खुलासा

एनआईवी में वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि डेल्टा और अन्य चिंताजनक स्वरूप के मामले में पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे मिले। इस अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में प्रकाशित किए गए हैं। अध्ययन के तहत तीन श्रेणियों में टीके के प्रभाव का आकलन किया गया और परीक्षण के तहत सभी लोगों की करीबी तौर पर निगरानी की गई। अध्ययन से पता चला कि ओमीक्रोन के मामले में टीकाकरण उपरांत बनी प्रतिरोधी क्षमता छह महीने बाद कमजोर होने लगी है। इससे टीकाकरण रणनीति में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। 

दिल्ली में कोरोना के मामले

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 131 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण दर 0.57 प्रतिशत रही। नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 18,65,101 हो गई है। एक बुलेटिन में बताया गया है कि एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 26,153 हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का प्रकोप

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है। लेकिन, वैज्ञानिकों द्वारा आगामी सर्दियों के मौसम में महामारी की पांचवीं लहर आने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद सरकार लॉकडाउन संबंधी पांबदियों को जल्द समाप्त करने की तैयारी कर रही है। दक्षिण अफ्रीका में संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,020 हो गयी है। उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा ने दक्षिण अफ्रीकी संसद को बताया कि सरकार कोविड से जुड़ी तमाम पाबंदियां जल्द ही समाप्त करने की योजना बना रही है और देश में अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण नीति पेश करने की कोई योजना नहीं है।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोवाक्सिनकोविशील्‍डNew Delhiभारतसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम