Covid In India: दिल्ली सरकार कर रही है जीनोम सर्विलांस की तैयारी, जानिए कैसे हैं हालात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 26, 2023 08:55 AM2023-12-26T08:55:29+5:302023-12-26T09:00:03+5:30

भारत में कोविड की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को एक दिन में 628 नए कोविड मरीजों की पहचान की गई।

Covid In India: Delhi government is preparing for genome surveillance, know how the situation is | Covid In India: दिल्ली सरकार कर रही है जीनोम सर्विलांस की तैयारी, जानिए कैसे हैं हालात

फाइल फोटो

Highlightsभारत में कोविड की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में हैसोमवार को एक दिन में 628 नए कोविड मरीजों की पहचान की गई, कुल एक्टिव मरीज 4,054 हैंनये मरीजों में 63 मरीज ऐसे हैं, जिनमें नए खोजे गए JN.1 वेरिएंट के लक्षण पाये गये हैं

नई दिल्ली:भारत में कोविड की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को एक दिन में 628 नए कोविड मरीजों की पहचान की गई। जिसे मिलाकर अभी कुल कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 4,054 हो गई। इसके अलावा नये मरीजों में 63 मरीज ऐसे हैं, जिनमें नए खोजे गए JN.1 वेरिएंट के लक्षण पाये गये हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कोविड मामलों की संख्या में हो रही वृद्धि के बावजूद अभी हालात नियंत्रण में हैं।अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या अभी कम है क्योंकि संक्रमित लोगों में से अधिकांश घर पर उपचार का विकल्प चुन रहे हैं। जिससे साफ है कि यह कोविड के हल्के लक्षण के संकेत हैं।

पिछले हफ्ते नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने कहा था कि भारत के वैज्ञानिक नए कोविड सब-वेरिएंट JN.1 की बारीकी से जांच कर रहे हैं और राज्यों को कोविड टेस्टिंग बढ़ाने और सर्विलांस को मजबूत बनाने पर बल दिया जा रहा है।

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की राजधानी में हर दिन औसतन तीन से चार कोविड मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार कोविड पर लगाम लगाने के लिए जीनोम सर्विलांस की तैयारी कर रही है। मंत्री भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली कोविड वायरस से दोबारा लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने पिछले सप्ताह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कोविड नियंत्रण और प्रबंधन रणनीतियों पर विशेष सलाह दी थी और उन्हें ट्रांसमिशन में वृद्धि के जोखिम को कम करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने की सलाह दी थी।

दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी 35 दिनों के अंतराल के बाद एक नया कोविड मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर 43 की रहने वाली एक 43 वर्षीय महिला का कोविड टेस्टिंग पॉजिटीव रहा। चंडीगढ़ में हाल ही में पहचाने गए कोविड-पॉजिटिव मरीज को वर्तमान में सात दिनों के अनिवार्य होम आइसोलेशन से गुजरना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने कम से कम 46 नमूनों की जांच की। कोविड की पहली लहर की शुरुआत के बाद से कुल 14,22,664 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 1,00,700 लोग इस वायरस से पॉजिटिव निकले थे। शहर में कोविड से संबंधित मौतों की कथित संख्या 1,185 है।

Web Title: Covid In India: Delhi government is preparing for genome surveillance, know how the situation is

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे