लाइव न्यूज़ :

Covid update in India: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले, डेल्टा प्लस से 5 की मौत

By उस्मान | Updated: August 14, 2021 09:52 IST

महाराष्ट्र में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट से पांच लोगों की मौत हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 88 पहुंच गईमहाराष्ट्र में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट से पांच लोगों की मौत हो गई है देश में अभी चार लाख के करीब एक्टिव केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 38,667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 30 हजार से ज्यादा हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35,743 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 88 पहुंच गई है। देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 3 लाख 87 हजार 673 है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले साल से अभी तक कोरोना से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या भी बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। वहीं कुल 53.61 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है।

 

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस से पांच की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित अब तक 66 मरीज मिले हैं और उनमें से पांच की मौत हो चुकी है। इन 66 मरीजों में से कुछ ने टीके की दोनों खुराक ले रखी थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य के विभिन्न हिस्सों से मरीजों के लिए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण जांच में ये मामले आए।

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई के अंतिम सप्ताह में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है। डेल्टा प्लस स्वरूप के सबसे ज्यादा 13 मामले उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से आए हैं। वहीं रत्नागिरि से 12 और मुंबई से 11 मामले आ चुके हैं। बाकी मामलों अन्य स्थानों के हैं। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब