लाइव न्यूज़ :

COVID-19: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 52 लाख पार, 84 हजार मौत, पीएम मोदी ने बताए वायरस से बचने के 6 असरदार तरीके

By उस्मान | Updated: September 18, 2020 11:15 IST

कोरोना वायरस से बचने के उपाय : पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर बताये कोरोना को फैलने के रोकने के उपाय

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 41 लाख से अधिक लोग हुए ठीककोरोना मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत पर आ गईअबतक इस महामारी में 84,372 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। देश में गुरुवार को कोरोना के 96,424 नये मरीज सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है जबकि 84,372 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच पीएम मोदी ने कोरोना को फैलने से रोकने और बचाव के लिए कुछ उपाय बताये हैं।

41 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक 41,12,551 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमत कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है जबकि गत 24 घंटे में 1,174 और लोगों की मौत के साथ अबतक इस महामारी में 84,372 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

कोरोना मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत पर आ गई

आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से होने वाले मौतों की दर में और गिरावट आई है और यह 1.62 प्रतिशत पर आ गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 10,17,754 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन है जो कुल संक्रमितों का 19.52 प्रतिशत है। 

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। 

वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 10,06,615 नमूनों की जांच अकेले बृहस्पतिवार को की गई। 

दिल्ली में बढ़ी कोरोना की रफ्तार

दिल्ली में कोविड-19 के 4,432 नए मामले आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 2।34 लाख से ज्यादा हो गयी है। संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,877 पहुंच गयी है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गयी है और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,877 पहुंच गई है। दिल्ली में अब 31,721 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

मामलों में वृद्धि के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि शहर में अगले 10 दिन में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है क्योंकि जांच की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। कोविड अस्पतालों में कुल 14,521 बिस्तर हैं जिनमें से 6,783 रिक्त हैं। इसके अनुसार अब तक इस महामारी से 1,98,103 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  

कोरोना वायरस से बचने के पीएम मोदी के टिप्स

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सारे उपायों का पालन करें और संसार को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम करें।

मोदी ने ट्वीट कर, कहा, 'बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहूंगा। तो मैं यही चाहूंगा कि आप मास्क जरूर लगाइए और इसे सही तरीके से पहनिए। उचित दूरी का पालन करिए। 

उन्होंने लिखा कि 'दो गज की दूरी' को याद रखिए। भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज करें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कीजिए। आइए सब मिलकर इस संसार को स्वस्थ बनाते हैं।' 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम