लाइव न्यूज़ :

'ए ब्लड ग्रुप' वाले लोगों जल्दी चपेट में ले रहा है कोरोना, इम्यूनिटी पावर बढ़ाकर वायरस से लड़ने के लिए ये 5 चीजें खायें ऐसे लोग

By उस्मान | Updated: July 10, 2020 10:40 IST

कई अध्ययनों में यह दावा किया जा चुका है कि इस ग्रुप के लोगों को वायरस का खतरा अधिक होता है

Open in App
ठळक मुद्देए ब्लड ग्रुप वाले लोगों की इम्यूनिटी पावर होती है कमजोरप्रोटीन से भरपूर चीजें खाने से आपको मिल सकती है मदद

कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर लोगों के साथ 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को भी जल्दी प्रभावित कर रहा है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 वायरस दुनियाभर में ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए खतरानक है क्योंकि इस ब्लड ग्रुप में कुछ यौगिकों की कमी होती है जो बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।

इससे पहले न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में 17 जून को प्रकाशित एक अध्ययन में भी पाया गया कि 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों में बीमारी की चपेट में आने का अधिक जोखिम होता है। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा किए गए विश्लेषण से यह भी पता चला कि 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोग आंशिक रूप से वायरस से अधिक सुरक्षित थे।

यूसी बर्कले के संक्रामक रोग विशेषज्ञ जॉन स्वार्ट्जबर्ग ने कहा कि 'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अन्य प्रकार के लोगों की तुलना में गंभीर बीमारी और मृत्यु की संभावना अधिक होती है। इसका कारण यह है कि इस ग्रुप के लोगों को अन्य संक्रामक रोगों का खतरा अधिक होता है।

ब्लड ग्रुप का टाइप एक जीन द्वारा निर्धारित होता है, जो शरीर को बताता है कि रक्त कोशिका प्रोटीन क्या बनाना है। विभिन्न प्रकारों, ए, बी, एबी या ओ में अलग-अलग एंटीजन होते हैं, जो कमजोरियों और ताकत सहित उनके गुणों को निर्धारित करते हैं। 

किसी व्यक्ति के ब्लड ग्रुप के पॉजिटिव होने का मतलब है कि उस व्यक्ति की लाल रक्त कोशिकाएं आरएच नामक प्रोटीन ले जाती हैं, जिसे आरएचडी एंटीजन भी कहा जाता है जबकि निगेटिव ब्लड टाइप में ऐसा नहीं होता है। 

'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए डाइट प्लानऐसे लोगों को हेल्दी आयर फिट रहने के लिए फलों और सब्जियों, बीन्स और फलियों, और साबुत अनाज, मांस आदि का खूब सेवन करना चाहिए। इसका कारण यह है कि इस ग्रुप के लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। 

चिकन और मछलीऐसे लोगों को अपनी डाइट में चिकन जैसी प्रोटीन वाला मांस शामिल करना चाहिए। इसके अलावा समुद्री भोजन जैसे कॉड, रेड स्नैपर, सैल्मन, सारडाइन, घोंघा और व्हाइटफ़िश जैसी मछलियों का सेवन कर सकते हैं। 

डेयरी उत्पाद आपको अपनी डाइट में विभिन्न तरह के डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए। आप नियमित रूप से दही, केफिर, चीज, मोज़ेरेला, फेटा, पनीर, रिकोटा और पनीर व बकरी का दूध का सेवन कर सकते हैं। 

नट्सनट्स प्रोटीन और हेल्दी फैट का एक बड़ा स्रोत हैं। इसके लिए आप विभिन्न तरह के नट्स का सेवन कर सकते हैं। आपको अपनी डाइट में मूंगफली, कद्दू के बीज और अखरोट आदि का खूब सेवन करना चाहिए।

सब्जियांकई सब्जियां आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जिनमें लहसुन, प्याज, ब्रोकोली, गाजर, गोभी, कद्दू, पालक, हरा प्याज, भिन्डी, अजमोद, टोफू, शलजम आदि शामिल हैं।

बीन्सअगर आपका ब्लड ग्रुप 'ए' है तो आपको बीन्स की श्रेणी की सभी चीजों को सेवन बढ़ा देना चाहिए। आपको नियमित रूप से लाल फ़लियां, हरी फलियाँ, सेम, लाल सोया, राजमा, छोले और मसूर की दाल का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब