लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में खाना शुरू कर दें भीगे हुए अखरोट, डायबिटीज, कैंसर, कब्ज का होगा नाश, तेजी से बढ़ेगी इम्यून पावर

By उस्मान | Updated: November 2, 2020 16:11 IST

कोरोना वायरस डाइट प्लान : कोरोना जैसे संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज कंट्रोल रखने में सहायक है अखरोटहड्डियों को बनाना है मजबूत तो रोजाना खाएं अखरोटअखरोट तनाव को दूर करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, कैंसर से बचाने में सहायक

कोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। हेल्दी डाइट से शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। सर्दियों का मौसम भी शुरू हो गया है। इस मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने का ज्यादा खतरा होता है। इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि इम्यूनिटी कमजोर होने से कोरोना वायरस आपको जल्दी चपेट में ले सकता है। 

सर्दियों में होने वाली बीमारियों और कोरोना वायरस को एक साथ मात देने के लिए आप अपनी डाइट में अखरोट शामिल कर सकते हैं। अधिकतर लोग अखरोट को वैसे ही खाते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इस ड्राई फ्रूट को रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए, तो इससे सेहत को और ज्यादा फायदे हो सकते हैं। 

अखरोट एक सुपरफूड है जिसे ना सिर्फ पाचन के लिए बल्कि डायबिटीज कंट्रोल करने, तनाव को दूर करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, कैंसर से बचाने, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा करने के लिए जाना जाता है। 

डायबिटीज कंट्रोल रखने में सहायकहाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए अखरोट किसी रामबाण से कम नहीं है। शुगर के रोगी अगर रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

वजन मेंटेन रखने में सहायकअगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। अखरोट लंबे समय तक पेट को भरे रखने में मदद कर सकता है।

अवसाद से खतरा होता है कमएक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबंध कर देखा जा रहा है।

पोषक तत्वों का भंडार इसे विटामिन्स और मिनरल्स का राजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूतसुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकअन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिष्क के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। 

कब्ज का करता है नाशफाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब