लाइव न्यूज़ :

Covid-19 diet plan: कोरोना काल में रोजाना सुबह पियें हल्दी का पानी, इम्यूनिटी होगी मजबूत, 8 रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: September 23, 2020 15:20 IST

हेल्दी डाइट प्लान : हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद और रंग ही नहीं बदलती बल्कि सेहत को कई तरीके से फायदे पहुंचाती है

Open in App
ठळक मुद्देहल्दी में मौजूद करक्यूमिन कैंसर को बढ़ने से रोकता है सुबह-सुबह गर्म पानी में हल्दी मिलाकर मिलाकर पीने से होता है लाभ

हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कैंसर को बढ़ने से रोकता है। हल्दी पित्ताशय को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन में सुधार होता है। इसमें मौजूद लाइपोपॉलीसकराइड नाम का पदार्थ पेट की समस्याओं को दूर कर सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं। 

अक्सर आपने गर्म पानी में नींबू मिलाकर और हल्‍दी वाले दूध पीने के फायदे सुने होंगे लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि सुबह-सुबह गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं।  कैंसर के लिए लाभकारी हल्‍दी में करक्‍यूमिन नामक केमिकल की मौजूदगी इसे एक ताकतवर एंटीऑक्‍सीडेंट बनाता है। जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से लड़ती है। इसका मतलब यह हुआ कि हल्दी वाला पानी पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारे से लड़ने में मदद मिल सकती है। 

पाचन रहता है दुरुस्तअगर आप अपने पाचन को दुरुस्‍त रखना चाहते हैं तो आज से ही अपनी दिनचर्या में हल्‍दी वाली पानी शामिल करें। हल्दी पित्ताशय को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन में सुधार होता है।

शरीर की सूजन होती है कमहल्दी में करक्यूमिन नामक केमिकल की मौजूदगी के कारण यह दवा के रूप में काम करता है और यह शरीर की सूजन कम करने में सहायक होता है। शरीर में चाहे कितनी भी सूजन क्‍यूं न हो, हल्‍दी वाला पानी पीने से कम हो सकती है।

दिमाग तेज करने में सहायकअगर आप सुबह के समय गर्म पानी में हल्‍दी मिलाकर पीते हैं यह आपके दिमाग के लिए बहुत अच्‍छा रहता है। भूलने की बीमारी जैसे डिमेंशिया और अल्‍जाइमर को भी इसके नियमित सेवन से कम किया जा सकता है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकहल्दी का पानी पीने से खून जमता नहीं है और साथ ही यह खून साफ करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा इससे खून की धमनियों में जमाव भी हट जाता है। इस तरह दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

लीवर को करता है साफ और मजबूत हल्दी का पानी टॉक्सिक चीजों से आपके लीवर की रक्षा करता है और खराब लीवर सेल्‍स को दोबारा ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पित्ताशय के काम को ठीक करने में मदद करता है, जिससे आपके लीवर की रक्षा होती है।

त्वचा रोगों को दूर करने में सहायकगर्म पानी में नींबू, हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर पीने से यह शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में बहुत मददगार होता है। इसके अलावा इसे नियमित रूप से पीने से फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने में मदद मिलती है जिससे शरीर पर उम्र का असर कम और धीरे-धीरे पड़ता है।

हल्दी का पानी बनाने का तरीकाआवश्यक सामग्री - 1/2 - नींबू , 1/4 - टी स्‍पून हल्‍दी, 1 गिलास - गर्म पानी, थोड़ी सी शहद

हल्‍दी वाला पानी बनाने की विधि - एक गिलास में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें हल्‍दी और गर्म पानी मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। फिर उसमें स्‍वादानुसार शहद मिलाएं। हल्‍दी कुछ समय बाद नीचे बैठ जाती है, इसलिए पीने से पहले इसे अच्‍छे से हिलाकर पीयें।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब